
बॉलीवुड में सभी सितारे चाहते हैं कि उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग हो। वहीँ फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों को भगवान की तरह पूजते हैं। लेकिन कई बार फैंस अपनी सीमा पार कर जाते हैं। फैंस सेलिब्रिटीज के इतने करीब आ जाते हैं कि यह उन्हें असहज कर देते हैं। हमने हाल ही में देखा कि कैसे अभिनेता की अनुमति के बिना गोवा हवाई अड्डे के बाहर एक वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश करने के बाद सलमान खान ने फैन का फोन छीन लिया।

एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह भी फैंस के बीच घिर गए तो उन्हें गुस्सा आ गया और वह फैंस को धक्का मारने लगे।

प्रियंका चोपड़ा भी अपना आपा खो चुकी हैं। जब फैंस के बीच प्रियंका घिर गईं तो उन्होंने खुद को बचाने के लिए फैंस को धक्का मारना शुरू कर दिया।

जया बच्चन को भी कई मौकों पर फैंस के बिना अनुमति के फोटो क्लिक करने पर नाराज होते हुए देखी गई हैं।

ऋषि कपूर को अधिकतर फोटोग्राफर्स पर नाराज होते हुए देखा जाता है। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

जॉन अब्राहम का नाम भी फैंस पर नाराज होने की लिस्ट में शामिल है। जॉन भी कई मौकों पर अपने फैंस पर नाराज होते हुए देखे गए हैं।
Story Author: lakhantiwari
