![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-28-at-4.55.44-AM.jpeg)
एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh)और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म सिंबा (Simmba)आज यानी शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)द्वारा डायरेक्ट किया गया है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-28-at-5.05.05-AM.jpeg)
सिंबा फिल्म ने रिलीज होते ही लोगों के दिलों को जीत लिया है। दर्शकों के साथ-साथ रणवीर सिंह की फिल्म को क्रिटिक की तरफ से भी तारीफे मिल रही है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-28-at-5.05.04-AM.jpeg)
दीपिका पादुकोण के साथ शादी करने के बाद रणवीर सिहं के लिए सिंबा का हिट होना एक तरीके से उनके लिए वेडिंग गिफ्ट की तरह ही है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-28-at-5.05.03-AM.jpeg)
शादी के बाद हनीमून पर जाने के बजाए एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म के प्रमोशन में पूरी तरह से जूट गए। उन्होंने इस फिल्म के बारे में लोगों तक पहुंचाने मे किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-28-at-4.55.45-AM.jpeg)
ऐसा पहली बार देखा गया है जब शादी के तुरंत बाद ही अपने पति की फिल्म के लिए कोई एक्ट्रेस अपना पूरा ध्यान दे रही हैं। यहां हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण की उन्होंने अपनी शादी के बाद रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा के लिए प्रमोशन अपने अंदाज में किया है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-28-at-4.57.18-AM.jpeg)
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-28-at-5.05.05-AM-1.jpeg)
रणवीर सिंह लोगों का रिएक्शन अपनी फिल्म को देखकर इतना खुश हुए की उन्होंने थिएटर के छज्जे पर चढ़कर लोगों का अपनी ही अदांज में धन्यवाद किया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-28-at-4.57.18-AM-1.jpeg)
ररणवीर सिंह की इस खुशी में रोहित शेट्टी भी शामिल होते हुए नजर आएं। इस दौरान उन्होंने एक पुलिसकर्मी को भी अपने इस जश्न में शामिल कर लिया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-28-at-5.05.04-AM-2.jpeg)
वहीं, द कपिल शर्मा के शो में दिखाई देने वाले कॉमेडियन चंदन प्रभाकर का रणवीर सिंह को लेकर कहना थ कि रणवीर सिंह एक सुपरस्टार हैं लेकिन वह कभी सुपरस्टार जैसा व्यवहार नहीं करते हैं जबकि वह काफी सौम्य हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-28-at-4.57.19-AM.jpeg)
इससे पहले 'किल दिल' में रणवीर सिंह के साथ काम कर चुके गोविंदा का कहना था कि वह सचमुच अच्छे कलाकार हैं। गोविंदा ने यह बात अपने 56वें जन्मदिन की पार्टी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कही थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-28-at-4.55.44-AM-1.jpeg)
रणवीर ने अपने साक्षात्कारों में अक्सर कहते रहें हैं कि वह गोविंदा के सबसे बड़े प्रशंसक हैं और उनसे ही उन्हें फिल्मों में अभिनय करने की प्रेरणा मिली है।
Story Author: दीपाक्षी शर्मा
![दीपाक्षी शर्मा](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/10/35237606_847182625472589_3025835014429343744_o.jpg)
deepakshi.sharma@hindirush.com +91 8860699407
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053