![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/7b568b31-7125-4a61-84ac-a5ea6332ce3a-1.jpg)
रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण जब मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो फैंस की भीड़ उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट के भीतर एक फोटो लिया। जो कि इटली से लौटने की पहली फोटो है। हम आपको रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण एक सबसे प्यारी तस्वीर भी दिखाएंगे जिसमें कि रणवीर दीपिका को एयरपोर्ट पर बाहों में कैद कर लिए हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/d4e4b006-d2fe-4476-84bc-b5b9141a1177.jpg)
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के भारत लौटने की खुशी साफ दिख रही है। आखिरकार रणवीर अपनी दुल्हन को घर जो ले आए हैं। वैसे दीपिका भी दुल्हन बनकर दिल मोह ली हैं। दोनों ही बहुत प्यारे दिख रहे हैं। अभी आगे देखते जाइए कैसे उनका स्वागत किया गया है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/62c5c673-e627-40bb-bbf0-8468cdbe0c43.jpg)
बाहर फैंस की भीड़ देखकर दीपिका पादुकोण रणवीर के कानों में कुछ कह रही हैं। दोनों ही बहुत प्यार से बाते करते दिख रहे हैं, कुछ खास है तभी तो कान में कह रही हैं। हां, अब तो पति बन गए हैं रणवीर सिंह, तो फिर दीपिका कोई भी बात शेयर कर सकती हैं। वैसे यहां तो गजब की भीड़ देखने को मिल रही है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/088bb373-87f1-4fa1-a59f-ed59d4da3089.jpg)
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह इसके बाद आगे की तरफ बढ़ें। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। इसके बाद घर भी तो जाना है इसलिए दीपिका-रणवीर फटाफट निकलते दिख रहे हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/Deepika-Padukone-Ranveer-singh-reach-mumbai.jpg)
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह अब मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद ठहर गए, शायद मीडिया ने रिक्वेस्ट किया है। वैसे यहां पर भी बहुत ही प्यारी तस्वीर देखने को मिल रही है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/c65bd68d-a84b-4178-9b08-218234d22f91.jpg)
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद हाथ उठाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। लेकिन भीड़ वाकई में ज्यादा है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/3277ae1c-0d52-42e1-bc75-d413c78cfac0-1.jpg)
यहां पर देखिए दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस की भीड़ के साथ एक सेल्फी भी ली। जिसमें कि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और फैंस की भीड़ पूरी तरह दिख रही है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/93f0c842-1810-4ec5-9c9c-dff47300aa24.jpg)
इसमें कोई शक नहीं कि रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण से बेपनाह प्यार करते हैं। इतना ही नहीं खुद से ज्यादा उनका ख्याल रखते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा इटली से लौटने के बाद देखने को मिला। भीड़ को देखकर रणवीर सिंह थोड़ा घबरा गए और दीपिका को पूरी तरह बाहों में घेर लिया। वैसे नीचे दिए फोटो को देखने पर साफ जाहिर हो रहा है कि रणवीर दीपिका का कितना ख्याल रखते हैं। इस तरह से उनका ख्याल रखते हुए उनको पहली बार देखा गया। ये फोटो मानव मंगलानी की है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/b6001ee4-4ad2-4ed6-a546-3118c261e5d7.jpg)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो फैंस के भीड़ ने पूरी तरह घेर लिया। जिसके बाद रणवीर उनको समझाते दिख रहे हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/af24bcc1-e0e3-4c77-8a26-325280261c78.jpg)
दीपिका-रणवीर ने फैंस का स्वागत स्वीकार किया। इनके साथ सेल्फी ली और आभार प्रकट किया। इसके बाद वे घर की ओर निकले। वहां पर भी भीड़ देखने को मिल रही है।
Story Author: रवि गुप्ता
![रवि गुप्ता](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/10/19366488_1434850273294414_4679240564729174215_n.jpg)
ravi.gupta@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053