
ऐक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की जो सोशल मीडिया पर ग़दर मचा रही है। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टग्राम पर शर्टलेस तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह बेहद हॉट दिख रहे है।

रणवीर सिंह ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर लगाई है। रणवीर ने अपने बाल काफी सेक्सी तरीके से अपने चेहरे पर बिखरे जिसे देख यक़ीनन उनकी फीमेल फैन उनपर अपना दिल हार बैठेगी।

रणवीर सिंह इन दिनों दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ सेल्फ आइसोलेटेड है। वह दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। आये दिन अपने फैंस को नई तस्वीरें और वीडियो के जरिये अपडेट कर रहे है।

हाल ही में रणवीर की शेयर की हुई तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है। इन तस्वीरों में वाकई में रणवीर बहुत हैंडसम दिख रहे है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म ’83’ में नजर आएंगी। 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली यह फिल्म कोरोना वायरस के कारण सिनेमाघरों में उतर नहीं पाई।