
14 फरवरी को हर किसी ने अपने प्यार का इजहार किया। इस ख़ास दिन सभी अपने खास को और भी ज्यादा स्पेशल फील कराते हैं। किसी ने प्रपोज किया तो कोई अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ को घुमाने लेकर गया। बॉलीवुड हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात अपने अंदाज में बयां किया।

वैलेंटाइन डे! के ख़ास दिन की बात करें तो देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बताया कि इस खास दिन पर उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) उनके साथ नहीं थे। इसलिए दोनों इस स्पेशल दिन को सेलिब्रेट नहीं कर पाए।

वैलेंटाइन डे! जैसे ख़ास मौके पर निक जोनस ने प्रियंका को उदास नहीं होने दिया और उन्हें एक ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे देखकर प्रियंका हैरान रह गईं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वो सोफे पर बैठी हुई हैं और उनका पूरा कमरा गुलाब के फूल से भरा हुआ है।

प्रियंका ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है 'काश तुम यहां होते निक।' इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा- 'कुछ गुलाब के फूल।'

सोशल मीडिया पर प्रियंका की ये तस्वीर खूब वायरल हुई। प्रियंका के फैन्स ने जमकर रिएक्शन दिए।