
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) ने हाल ही में पति निक जोनस के साथ दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास अवसर पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वह लाल लहंगा पहने सजी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में प्रियंका और निक एक-दूसरे का हाथ पकड़े क्लोज खड़े नजर आ रहे हैं।

निक ने शादी की दो फोटोज पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबसे शानदार, इंसपाइरिंग और खूबसूरत महिला के साथ शादी के दो साल पूरे हुए। सालगिरह मुबारक हो प्रियंका। आई लव यू।'

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग की फोटोज शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका लाल लहंगे में बेहद शानदार लग रही हैं।

प्रियंका और निक इस फोटो में मेहमानों की भीड़ के बीच दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने इस पोस्ट में प्यारा सा कैप्शन लिखा है "My strength. My weakness. My all. I love you."