
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंडस्ट्री में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना अच्छा खासा नाम बना चुंकी है। प्रियंका चोपड़ा 40 साल की हो गई हैं और एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया है

प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. अब प्रियंका ने अपने बर्थडे की कुछ और अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं

प्रियंका चोपड़ा ने अपना बर्थडे इस साल मैक्सिको में सेलिब्रेट किया. फोटोज में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस, परिणीति चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा के इस बर्थडे पर उनकी की बेटी भी मालती 6 महीने की हो गई है, इस खास मौके पर प्रियंका और निक ने दबल सेलिब्रेशन मनाया है। एक फोटो में प्रियंका और निक, मालती के साथ नजर आ रहे है, लेकिन उन्होंने बेटी का चेहरा हार्ट इमोजी छूपा रखा है।

प्रियंका ने यह तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा- एक लड़की और उसका बर्थडे स्कवॉयड. इतने प्यारे लोगों के साथ समय बिताने को लेकर आभारी हूं. मेरे प्यारे निक जोनस से कमाल का सेलिब्रेशन आयोजित किया. सबसे यादगार जन्मदिन के लिए तुम्हें शुक्रिया कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है. तुम्हें वाकई पता है कि प्यार कैसे करते हैं. मैं बहुत भाग्यशाली लड़की हूं.

प्रियंका चोपड़ा डिनर की फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह अपने पति निक, फैमली और फ्रेड के साथ नजर आ रही है। इस दौरान प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही है।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपनी गैंग के साथ पूल में मस्ती करती भी दिख रही है। इस दौरान सब मस्ती भरें अंदाज में नजर आ रही हैं। सबकी बान्डिंग देखते ही बन रही है।

एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा वाइट आउटफिट पहने नजर आ रही हैं जिसमें वह बेहद हॉट लग रही है। ड्रेस का डीप नेक उनके लुक को और भी बोल्ड बना रहा है।

प्रियंका ने एक ग्रुप तस्वीर शेयर की है जिसमें सभी ने कलर कॉर्डिनेशन किया है. सभी ने पिंक और रेड आउटफिट पहने हैं. यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे है।

Story Author: chhayasharma

+91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053