
तृणमुल कांग्रेस सांसद और बांग्ला फिल्म अभिनेत्री नुसरत जहां (Nursat Jahan Reception) ने पिछले महीने अपने बॉयफ्रेंड निखिल जैन (Nikhil Jain) से तुर्की के बोडरम शहर में शादी रचाई थी। आज उनका रिसेप्शन है और इसमें ममता बनर्जी से लेकर कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

रॉयल होटल में आयोजित इस रिसेप्शन में नुसरत जहां बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने वाइन कलर का लहंगा पहना था जिस पर गोल्डेन बॉर्डर बने थे। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत गहनों और हेयरस्टाइल से रॉयल बना दिया था।

वहीं, निखिल जैन का डिसेंट लुक नजर आया। वो नजर आए ब्लैक शेरवानी जिस पर खूबसूरत कढ़ाई बनी थी। ये कपल एक दूसरे के साथ बेहद अच्छे लग रहे थे। इस रिसेप्शन में मिमी चक्रवर्ती और टीएमसी नेता कल्याण बंदोपाध्याय भी शरीक हुए।

नुसरत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को शादी की जानकारी दी थी। उनकी शादी में करीबी दोस्तों और परिवार के लोग ही शरीक हुए थे।

शादी की वजह से नुसरत जहां से शपथ नहीं ले पाई थी। लेकिन शादी के बाद भारत लौटने उन्होंने सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान साड़ी में उनका काफी खूबसूरत लुक नजर आया था।

संसद में शपथ के दौरान सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर पहुंची थी। इसके बाद मौलवियों ने उनकी निंदा की थी। उनके खिलाफ फतवा भी जारी हो चुका है।

आज नुसरत जहां वार्षिक रथ यात्रा में विशेष अतिथि भी थी। वे इस्कॉन मंदिर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने पहुंची थीं।

उन्होंने यहां पूजा अर्चना की, नारियल फोड़ा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ रथ खींचा। नुरसत के साथ उनके साथ पति निखिल जैन भी नजर आए।

रथयात्रा को लेकर एक बार फिर नुसरत जहां सुर्खियों में हैं। उलमा का कहना है कि इस्लाम में किसी अन्य धर्म के कर्मकांड को अपनाने की इजाजत नहीं है।

नुसरत जहां ने अपने दोस्त के दिए केक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया और खुशी जताई।

नुसरत जहां ने अपने खिलाफ फतवा जारी होने पर कहा, 'मैं उन बातों पर ध्यान नहीं देती जो निराधार हैं। मैं अपना धर्म जानती हूं। मैं जन्म से मुस्लिम हूं और हमेशा रहूंगी। '
Story Author: जागृति प्रिया

jagriti.priya@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053