
'हाय गर्मी' गाने से फैंस के दिलों को घायल करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नोहा फतेही (Nora Fatehi) के चाहने वालों की लिस्ट तेजी से बढ़ती जा रही है। नोरा फतेही अपने दिलकश अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। नोरा अपनी शानदार डांस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। अब नोरा की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

नोरा फतेही इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैन्स भी नोरा की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

वाइट ड्रेस में नोरा फतेही कहर ढा रही हैं। नोरा ने अपने सिजलिंग अंदाज के कारण फैंस को दीवाना कर दिया है।

फैंस नोरा के जलवों से घायल हो रहे हैं। नोरा की इन तस्वीरों पर अबतक 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शोबिज में जगह बनाने के लिए नोरा ने साउथ की फिल्मों से लेकर बॉलीवुड फिल्मों व पॉप म्यूजिक विडियोज में भी काम किया है। नोरा के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं।