
डांसर-एक्टर नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरों की वजह से नोरा हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। एक बार फिर नोरा ने अपने जलवे बिखेरे हैं जिसे देखकर उनके फैंस दीवाने हो गए हैं।

नोरा ने गोल्डन कलर की ड्रेस में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिससे फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं।

नोरा ने गोल्डन कलर का थाई हाई स्लिट गाउन फिल्मफेयर अवार्ड में पहना था। उन्होंने ये तस्वीरें और वीडियो अवॉर्ड फंक्शन से पहले शेयर की थीं।

नोरा फतेही की इन तस्वीरों और वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। उनकी फोटो को 16 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

नोरा हाल ही में छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई थीं। जहां की फोटोज और वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था।