
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने डांस के दम पर बॉलीवुड में एक ख़ास पहचान बनाई है। नोरा फतेही ने जिस तरह से अपने डांस से गानों में धमाल मचाया है उससे उनकी अच्छी फैन फॉलोविंग बन गई है। वहीं उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। इस बार उनकी कुछ ख़ास तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में नोरा किसी जलपरी से कम नहीं लग रही हैं।

नोरा फतेही पिंक कलर की बिकिनी में कहर ढा रही हैं।

नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस तस्वीर में नोरा अपनी फ्रेंड के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

नोरा इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी को लेकर चर्चा में हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर नजर आएंगे।

स्ट्रीट डांसर 3 डी में नोरा ने हाय गर्मी गाने में अपने डांस स्टेप से आग ही लगा दी है। ये गाना जमकर वायरल हो रहा है।

इस तस्वीर में नोरा काफी सुंदर लग रही हैं। उनकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।