![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/f3611449-4ad7-426d-bcfc-6da9ea7907a8-1.jpg)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के विदेशी पति निक जोनस भारत वापस आ गए हैं। निक को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान निक ने लाइट कलर की टीसर्ट और ब्लैक कलर के टाउजर में नजर आए। निक अपनी दुल्हनियां प्रियंका से मिलने मुंबई पहुंच गए हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/f2b1c7d9-39bb-4cd6-9c35-9758a96dfefa.jpg)
आज मुंबई में निक और प्रियंका का रिसेप्शन भी है। इसी के चलते वो भारत वापस आ गए हैं। निक और प्रियंका की इस रिसेप्शन पार्टी में तमाम बॉलीवुड की हस्तियां नजर आएंगी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/dcc77730-0686-4da6-b3d6-7715aedb87cc.jpg)
मुंबई में प्रियंका और निक के करीबी दोस्तों और बॉलीवुड हस्तियों के लिए मुंबई के होटल में रिसेप्शन पार्टी रखीं गई है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/bbe99d2d-a3bf-43a8-a5b5-4afc7f3ce010.jpg)
पार्टी होटल द बालरूम ताज लैंड में होगी। बॉलीवुड हस्तियों के पास रिसेप्शन कार्ड पहुंच चुके हैं। इस कार्ड पर प्रियंका ने अपने स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर लिखवाया है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/b7c267e5-ae6d-4ec7-944b-242d92626e36.jpg)
निकयांका (NickYanka) 28 दिसंबर को हनीमून मनाने के लिए स्विट्जरलैंड रवाना होंगे। 10 जनवरी को वह भारत लौटेंगे। इस छुट्टी के दौरान वह मोंटरियोक्स में भी रुकेंगे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/30279645-305e-4320-9272-7ef731e26f0f.jpg)
लेक जेनेवा के रिजॉर्ट टाउन में वह अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। करीब 2 हफ्ते की छुट्टी एक साथ मनाने के लिए नवविवाहित दंपति बहुत एक्साइटेड हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/42568ae9-3ba0-4c2e-854a-2d7bca8a09eb.jpg)
हनीमून पीरियड के दौरान काम का कोई खलल न पड़े इसके लिए प्रियंका 28 दिसंबर से पहले अपने सारे प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने में जुट गई हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/00293b44-2142-4c9d-9c04-0134353506a9.jpg)
खबरों की मानें तो वह 17 दिसंबर से अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के नए शेड्यूल के लिए शूटिंग शुरू कर देंगी। उन्होंने करण जौहर के पॉप्युलर चैट शो ‘कॉफी विद करण-6’ के एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
Story Author: कविता सिंह
![कविता सिंह](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/09/37022878_1913568292275597_4478364113231151104_n.jpg)
kavita.singh@hindirush.com +91 8871904094
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053