![Neeti Mohan](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Neeti-Mohan-1.jpg)
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक शानदार गाने देने वाली नीति मोहन जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या से शादी करने वाली हैं। इससे पहले नीति मोहन ने अपनी छोटी बहनों के साथ एक बेहद ही प्यार फोटो शूट कराया है।
![Neeti Mohan 2](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Neeti-Mohan-2.png)
फोटोशूट में क्लिक कराई सभी तस्वीरों में नीति मोहन के साथ उनकी बहने शक्ति, मुक्ति और कृति मोहन नजर आ रही हैं। सभी ने इंडिया ड्रेस कैरी करे के अपनी खूबसूरत फोटो क्लिक कराई हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Neeti-Mohan-1.png)
नीति मोहन और उनकी बहनों का फोटोशूट सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। सभी तस्वीरों में चारों बहन बेहद ही खूबसूरत और प्यारी नजर आ रही हैं।
![Neeti Mohan 3](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Neeti-Mohan-3.png)
एक तस्वीर में होने वाली दुल्हन ने लहंगा चोली के साथ पैरों में स्नीकर्स पहने हुए। नीति जिसमें बेहद ही प्यारी लग रही है और उनकी स्माइल उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है। इसके साथ ही वो एक कुल ब्राइड नजर आ रही हैं।
![Neeti Mohan 4](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Neeti-Mohan-4.png)
वहीं, फोटोशूट करते हुए तीनों बहन ने खूब मस्ती की है। जो कि इस तस्वीर में साफ झलकती है। शक्ति,मुक्ति, नीति और कृति मोहन ने अपने हाथों में एक बोर्ड लिया हुआ है, जिस पर लिखा है - नॉट विदाउट माय मोहनस।
![Neeti Mohan 5](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Neeti-Mohan-5.png)
इस तस्वीर में चारों बहने काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। तीन बहनों ने अलग-अलग तरह की ड्रेस पहनी हुई है। नीति मोहन इस तस्वीर में साड़ी पहने हुए नजर आ रही है।
![Neeti Mohan 6](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Neeti-Mohan-6.png)
वहीं, नीति मोहन जहां अपनी सिंगिंग के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। तो वहीं, शक्ति अपने डांस और मुक्ति कॉमेडी के साथ-साथ डांस के लिए फेमस है। इस तस्वीर में तीनों बहनों की बॉन्डिंग बेहद ही जबरदस्त दिखाई देती है।
![Neeti Mohan 7](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Neeti-Mohan-7.png)
तीनों बहन ने समाज की एक सोच को तो अपने नाम और काम से बदलने की कोशिश कि लड़के ही हमेशा घर का नाम रोशन हीं करते हैं। लड़की भी आपके घर का चिराग बन सकती हैं, जैसे की नीति, शक्ति, मुक्ति और कृति मोहन बनी है।
![Neeti Mohan 8](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Neeti-Mohan-8.png)
नीति मोहन और उनके ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या कुछ समय पहले द कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। जहां उन्होंने सबके सामने ये स्वीकारा था कि दोनों वैलेंटाइन डे वाले दिन शादी करने वाले हैं।
![neeti mohan 9](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/neeti-mohan-9.png)
इसके साथ ही कपिल शर्मा ने दोनों से ये सवाल पूछा था कि किस ने सबसे पहले प्रपोज किया? तो इसका जवाब देते हुए निहार पांड्या फिर से नीति मोहन को सबके सामने प्रपोज करते हुए नजर आते हैं।
Story Author: दीपाक्षी शर्मा
![दीपाक्षी शर्मा](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/10/35237606_847182625472589_3025835014429343744_o.jpg)
deepakshi.sharma@hindirush.com +91 8860699407
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053