तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद (Nana Patekar on Tanushree Dutta controversy) पर घिरे नाना ने मीडिया के सामने बयान दिया है। सोमवार को नाना पाटेकर ने दोपहर 3 बजे प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान नाना पाटेकर हाथ जोड़े मीडिया के सामने बेबस नजर आए। इनकी लाचारी साफ दिखी। हालांकि मीडिया की ओर से स्टेटमेंट मांगा गया तो वह चुपचाप बच निकले कुल मिलाकर चंद मिनट में मीडिया के सामने झलक दिखा कर चले गए। मीडिया सवाल पूछती रही लेकिन वह अपनी पुरानी बातें दुहराते हुए निकल पड़े। यहां गौर करने वाली बात यह है कि आते ही वह बोले, ‘मैं मराठी में बोलूंगा…’ और वह मराठी में बात करते दिखे। फिर हिंदी में एक लाइन बोलकर खुद को बचा लिया।
जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर कह रहे हैं कि वह हमेशा मीडिया के साथ रहते हैं, मिलते रहते हैं। पूरे वीडियो में वह हाथ जोड़ कर खड़े रहे। उन्होंने जाते-जाते कहा, ‘जो बात 10 साल पहले सच थी वही आज भी सच है।’ इनका मराठी बोलना मनसे के साथ कनेक्शन पुख्ता होते दिखा रहा है। इसके अलावा इनकी बेबसी कई राज खोल रही है। अब देखना है कि तनुश्री दत्ता की ओर से इस पर क्या रिएक्शन आता है। वैसे सुबह में नाना के बेटे ने प्रेस कॉन्फ्रेस करने से मना कर दिया था। जिसके बाद बवाल मचा था।

सुबह में नाना के बेटे मल्हार ने प्रेस कॉन्फ्रेस कैंसल कर दिया लेकिन दोपहर में नाना पाटेकर कुछ साथियों के साथ घर से निकले।

घर से निकलने के बाद अपने साथ लोगों से राय मशविरा करते आगे बढ़ते रहे।

फिर जैसे ही मीडिया की नजर पड़ी चारों तरफ से नाना को घेर लिया।

नाना इसके बाद उनको बोले रहे हैं कि चलो बैठ कर बात करते हैं। फिर बात करना शुरू किया।

बस इसके बाद हाथ जोड़ा और कुछ मिनट के भीतर ही वहां से निकल पड़े।

ये फोटो सबसे अपीलिंग फोटो रही। इसमें नाना पाटेकर की बेबसी साफ देखी जा सकती है।
Story Author: रवि गुप्ता

ravi.gupta@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053