
सुपरहिट टीवी सीरियल नागिन से दर्शकों का दिल जीतने वालीं खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ साझा करना नहीं भूलती हैं। मौनी रॉय की तस्वीरों को फैंस भी जमकर लाइक करते हैं। अब मौनी रॉय ने साड़ी लुक में अपनी बेहद शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। मौनी रॉय की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

मौनी का मॉडर्न लुक हो या ट्रेडिशनल लुक वे हमेशा बेहद खूबसूरत लगती हैं। हाल ही में मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उन्होंने लाल साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।

लाल साड़ी में मौनी रॉय गॉर्जियस लग रही हैं। फैंस उनके इस लुक बेहद पसंद कर रहे हैं।

मौनी रॉय अकसर अपने फैंस के लिए हर लुक में तस्वीरें साझा करती हैं। उन्होंने अपनी साड़ी के साथ स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज पहना हैं। अपनी ज्वेलरी में उन्होंने एक सिल्वर कलर का बेहद सुंदर नेकपीस भी पहना हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिनमें केजीएफ, मेड इन चाइना जैसे कई फिल्में हैं। उन्होंने फिल्म लंदन कॉन्फिडेंशियल (London confidential) में पहली बार रॉ एजेंट का काम किया है। अब मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी।
Story Author: lakhantiwari
