![Manoj Bajpayee Birthday Party](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party.jpeg)
मनोज बाजपेयी ने ने बीती रात अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारें उनके साथ मौजूद रहे हैं। मनोज बाजपेयी के केक काटने के दौरान उनकी पत्नी साथ रहीं। (फोटोः एपीएच इमेजेस)
![Manoj Bajpayee Birthday Party (2)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-2.jpeg)
एक्टर मनोज बाजपेयी को केक खिलाते हुए पत्नी नेहा। आपको बता दें कि नेहा ने मनोज बाजपेयी के बर्थडे के मौके पर डार्क पिंक रंग का शॉर्ट्स पहना हुआ था। इस दौरान वह काफी खूबसूत दिखाई दे रही हैं।
![Manoj Bajpayee Birthday Party (4)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-4.jpeg)
मनोज बाजपेयी केक काटते हुए और उनकी पत्नी नेहा हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते हुए। इस दौरान नेहा और मनोज बाजपेयी काफी खुश दिखाई दिए। मनोज बाजपेयी और नेहा एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। साल 2006 में इन्होंने शादी की।
![Manoj Bajpayee Birthday Party (8)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-8.jpeg)
मनोज बाजपेयी ने पहली शादी स्ट्रगल के दौरान हुई, लेकिन स्ट्रगल के चलते उनकी शादी लंबे वक्त तक नहीं चल सकी। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने साल 2006 में नेहा से शादी की। नेहा का वास्तविक नाम शबाना रजा है।
![Manoj Bajpayee Birthday Party (6)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-6.jpeg)
मनोज बाजपेयी केक काटने के बाद पत्नी नेहा को केक खिलाते हुए। इस दौरान मनोज बाजपेयी ने ब्लैक कलर का कोट-पैंट पहना हुआ था। इस आउटफिट में वह काफी डैशिंग लग रहे थे।
![Manoj Bajpayee Birthday Party (3)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-3.jpeg)
साल 2006 के बाद से नेहा और मनोज बाजपेयी साथ हैं। दोनों के बीच काफी प्यार है। इनकी एक बेटी अवा नायला है। अब नेहा और मनोज बाजपेयी एक खुशहाल परिवार की तरह जीवन बिता रहे हैं। जो इन तस्वीरों में भी झलक रहा है।
![Manoj Bajpayee Birthday Party (9)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-9.jpeg)
मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर कई एक्टर-एक्ट्रेस भी शामिल हुए। आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में काम के लिए बहुत संघर्ष किया और लंबे समय बाद वो अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे।
![Manoj Bajpayee Birthday Party (10)](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-10.jpeg)
मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पार्टी में फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और उनकी पत्नी-सिंगर रेखा भारद्वाज भी शामिल हुए। इस दौरान पति-पत्नी की जोड़ी काफी अट्रेक्टिव लग रही थी।
![Manoj Bajpayee Birthday Party Amzad Khan](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-Amzad-Khan.jpeg)
मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पार्टी में कोरियाग्राफर और डांसर अमजद खान ने भी अपनी पत्नी के साथ शिरकत की। आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी फिल्म सत्या के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं।
![Manoj Bajpayee Birthday Party Anupam Kher](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-Anupam-Kher.jpeg)
मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी शिरकत की। इस दौरान अनुपम खेर कैजुअल लुक में दिखाई दिए। आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी और अनुपम खेर ने 'स्पेशल 26' सहित कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।
![Manoj Bajpayee Birthday Party Ashish Vidyarthi](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-Ashish-Vidyarthi.jpeg)
मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पार्टी में एक्टर आशिष विद्यार्थी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। इस दौरान आशिष विद्यार्थी ने टी शर्ट पहना हुआ था जबकि उनकी पत्नी पीली साड़ी में दिखाई दीं।
![Manoj Bajpayee Birthday Party Ashutosh Rana Anupam Kher](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-Ashutosh-Rana-Anupam-Kher.jpeg)
मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पार्टी में अनुपम खेर से गले मिलते हुए एक्टर आशुतोष राणा। दोनों ने एक्टर ने मनोज बाजपेयी के साथ कई फिल्मों में काम किया है। आशुतोष राणा ने इस दौरान कैजुअल लुत में दिखाई दिए।
![Manoj Bajpayee Birthday Party Tabu](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-Tabu.jpeg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पार्टी में शामिल हुई। इश दौरान उन्होंने रेड गाउन पहना हुआ था। रेड गाउन में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। तब्बू ने मनोज बाजपेयी के साथ 'मिसिंग', 'घात' और 'दिल पे मत ले यार' जैसी फिल्म की।
![Manoj Bajpayee Birthday Party Gul Panag](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-Gul-Panag.jpeg)
मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल गुल पनाग भी शामिल हुईं। मनोज बाजपेयी और गुल पनाग के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। दोनों कई बार कई इवेंट पर एक साथ दिखाई दिए हैं।
![Manoj Bajpayee Birthday Party Ranveer Shauri](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Manoj-Bajpayee-Birthday-Party-Ranveer-Shauri.jpeg)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी भी मनोज बाजपेयी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जींस पर ब्लेजर पहना हुआ था। रणवीर शौरी ने मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म सोनचिड़िया में काम किया था।
Story Author: रमेश कुमार
![रमेश कुमार](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Ramesh-Babu.jpg)
ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053