
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के नए कपल बने हैं। दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रविवार को लंच डेट पर एक साथ स्पॉट हुए।

मालइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के लंच डेट में खास बात यह थी इसबार मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान भी उनके साथ था। तीनों एक साथ लंच के लिए गए थे।

अरहान खान मलाइक अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं। अरहान खान अपनी मां मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर के साथ लंच करने के बाद बाहर निकलते हुए। इस दौरान उन्होंने कुछ फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई।

लंच के बाद मलाइका अरोड़ा जब बाहर निकली तो मीडिया से सामना हुआ। इस दौरान उन्होंने कैजुअल सफेद शर्ट और जीन्स पहना हुआ था। उन्होंने चश्मा लगा रखा और फेडोरा हेट पहना हुआ था।

वहीं, अर्जुन कपूर स्पोर्ट ड्रेस यानि टी शर्ट और लॉवर में नजर आए। उन्होंने कैप और चश्मा पहना हुआ था। लंच के बाद वह अपनी गाड़ी में अकेले गए।

तीनों के लंच के बाद, मलाइका अरोड़ा और अरहान रेस्टोरेंट के बाद एक कार से ही गए। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। अरहान ने भी टी शर्ट और जीन्स पहना हुआ था।

इससे पहले वेलेंटाइन डे वाले दिन अर्जुन कपूर ने एक वीडियो में खुलासा किया था कि वह अभी तक सिंगल हैं। हालांकि उन्होंने यह वीडियो मजाक के तौर पर बनाया था।

मलाइका अरोड़ा ने इससे पहले एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर के साथ डेट करने की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने अर्जुन को सिर्फ एक अच्छा दोस्त बताया था।

गौरी खान के घर से बाहर निकलते हुए मलाइका अरोड़ा। उनके आगे अर्जुन कपूर चल रहे हैं। मलाइका अरोड़ा सफेद ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि अर्जुन कपूर फॉर्मल लुक में दिखाई दिए।

गौरी खान की इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी करीब दिखाई दिए। इस पार्टी में अर्जुन कपूर अकेले आदमी थीं बाकि सब फीमेल एक्ट्रेस थीं।
Story Author: रमेश कुमार

ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053