
बॉलीवुड में पुराने सुपरहिट गाने को रिक्रिएट कर नए फिल्मों में दिखाया जा रहा है। ऐसे में, बॉलीवुड के कई सितारें इसे समर्थन कर रहे है तो कई इसे गलत बता रहे है। इस दौरान मलाइका गाना 'छैया छैया' के रिक्रिएशन पर प्रतिक्रिया दी है।

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के अलावा डांस और गानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। 90 दशक में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया हुआ गाना 'छैया छैया' बहुत फेमस हुआ था। गाना 'छैया छैया' के रिक्रिएशन पर मलाइका कहती है- आज का दौर कंटेंट को रिक्रिएट करने का है, लेकिन बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी गाने हैं जिन्हें रिक्रिएट करने के लिए कभी नहीं छूना चाहिए क्योंकि वह प्रतिष्ठित हैं।'

आगे कहती है- 'आप बीते सालों में पांच से 10 सबसे अच्छे गाने उठाकर देख लीजिए। उनमें से एक छैंया-छैंया गाना भी होगा। इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। ये जैसा है वैसा ही रहने दें। छैंया-छैंया गाने पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप इस गाने को सुनते हो तो खुद को डांस करने से नहीं रोक पाते हो।'

बता दें, मलाइका अरोड़ा ने कई सुपरहिट गानों में अपने शानदार डांस से दर्शकों के दिलों की जीता। मलाइका अरोड़ा का गाना छैंया-छैंया आज भी लाखों दिलों की धड़कन है। उनका ये गाना साल 1998 में आई फिल्म दिल से का है। इस फिल्म में शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थीं।

छैंया-छैंया में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा ने काफी जबरदस्त डांस किया है। अंग्रेजी वेबसाइट एनडीटीवी की खबर के अनुसार मलाइका अरोड़ा ने छैंया-छैंया गाने के रिक्रिएट करने पर कहा है कि कुछ गानों को कभी रिक्रिएट नहीं किया जाना चाहिए।