![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/pjimage-4-21.jpg)
Maha Shivratri 2020: टीवी पर धार्मिक शोज की आज भी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते है। शोज में कई एक्टर्स भगवान कृष्ण, गणेश, शनिदेव, राम, हनुमान और शिव का रोल कर फेमस हुए हैं। भगवान शंकर की महिमा पर भी कई टीवी शोज बन चुके हैं। शिव का रोल कर कई एक्टर्स रातोरात स्टार बने हैं। इनमें मोहित रैना का नाम सबसे पहले आता है। मोहित रैना वो एक्टर है जिनहोने शिव जी रोल अदा करके इंडस्ट्री में अपने लिए एक अलग ही नाम कमा लिया है। आज महाशिवरात्रि के इस ख़ास औसर पर हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्होनें रातो रात भगवान शंकर का किरदार अदा करके खूब सुर्खिया बटोर ली है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/mohit.jpg)
Mohit Raina: मोहित रैना का नाम शिव के रोल को निभाने के लिए सबसे पहले आता है। उन्होंने शो देवों के देव महादेव में भगवान शिव का रोल प्ले किया था। शिव के कैरेक्टर में मोहित को काफी पसंद किया गाय था। शो केचलते मोहित को अपनी जिंदगी में कई कामयाबी हासिल हुई।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/सौरभ-राज.jpeg)
Saurabh Raj: एक्टर सौरभ राज जैन ने श्रीकृष्ण के अलावा भगवान शिव का भी रोल निभाया है। उन्होंने शो महाकाली में शिव का रोल कर सुर्खियां बटोरी थीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/समर-जय-सिंह.jpeg)
Samar Jay Singh: 90 के दशक का शो ओम नम: शिवाय दर्शकों के बीच काफी हिट हुआ था. इसमें एक्टर समर जय सिंह ने भगवान शिव का किरदार निभाया था।एक्टर के इस किदार को काफी पसंद किया गया था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/तरुण-खन्नातरुण-खन्ना.jpg)
Tarun Khanna: एक्टर तरुण खन्ना कई शोज में महादेव की भूमिका निभा चुके हैं. इनमें शनि, परमावतार श्रीकृष्ण, संतोषी मां, राधाकृष्ण, देवी और नम: जैसे शोज शामिल हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/pjimage-5-20.jpg)
Rohit Bakshi: एक्टर रोहित बख्शी ने सीरियल सिया के राम में भगवान शिव का रोल निभाया था. रोहित ने अपने रोल को बखूब निभाया था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/pjimage-6-22.jpg)
Mukesh Solanki: मुकेश सोलंकी ने टीवी शो गणेश लीला में शिव के किरदार को निभाया था। यह शो करने के बाद एक्टर को लोगों के बिच अपनी पहचान मिली।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/pjimage-7-19.jpg)
Himanshu Soni: एक्टर हिमांशु सोनी ने सीरियल नीली छतरी वाले में शिवाय का किरदार निभाया था. हल्की फिल्की कॉमेडी पर बेस्ड इस शो में हिमांशु भगवान शिव बनकर अपने भक्त को मुश्किल वक्त में गाइड करते दिखे थे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/pjimage-8-13.jpg)
Santosh Shukla: एक्टर संतोष शुक्ला ने शो जय जय शिव शंकर में भगवान शिव का रोल प्ले किया था। इनके रोल को फैन्स का बहुत प्यार मिला था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/दारा-सिंह.jpg)
Dara Singh: दिग्गज एक्टर दारा सिंह ने 1974 में आई फिल्म हर हर महादेव में भगवान शिव का रोल प्ले किया था। एक्टर ने हनुमान जी का भी रोल जबरजस्त निभाया था।