
लैक्मे फैशन 2019 में प्रैग्नेंट समीरा रेड्डी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वह बेबी बंप के साथ दिखीं। समीरा रेड्डी चार महीने से प्रेग्नेंट हैं। उनका कहना है कि जुलाई में डिलीवरी का टाइम डॉक्टर ने बताया है।

लैक्मे फैशन वीक 2019 में समीरा रेड्डी ने ग्रीन कोट और ब्लैक जींस और जूती पहना हुआ था। ग्रीन कोट उनके बेबी बंप को थोड़ा-थोड़ा कवर कर रहा था।

समीरा रेड्डी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। समीरा और उनके पति अक्षय वरडे का एक तीन साल का बच्चा है, जिसका नाम हंस है।

समीरा रेड्डी ने पहली प्रैग्नेंसी की के बाद पहली बार सबके सामने आईं और गर्व के साथ अपा बेबी बंप दिखाया। सब उनको देखकर हैरान भी हुए और खुश भी।

समीरा रेड्डी के अलावा कई अन्य एक्ट्रेसेस और मॉडल्स ने भी लैक्मे फैशन वीक पर अपने जलवा बिखेरा। इस दौरान समीरा ने अपनी बेबी प्लानिंग के बारे में खुलासा किया।

समीरा रेड्डी ने बताया कि उन्होंने पहले से ही बेबी के लिए प्लान बना लिया था, जिसकी वजह से हाल में प्रोजेक्ट्स में काम करने से मना कर दिया था।

समीरा रेड्डी ने स्पॉटबॉय को बताया कि उन्होंने और उनके पति अक्षय चाहते थे कि 2019 में उनका दूसरा बेबी हो। उन्होंने बताया कि उनकी डिलीवरी डेट जुलाई है।

आपको बता दें कि समीरा रेड्डी ने अक्षय वरडे से 21 जनवरी 2014 में शादी की और उनका पहला बेबी 25 मई 2015 को हुआ था, जिसका नाम उन्होंने हंस रखा था।

लैक्मे फैशन 2019 के पहले दिन ही यामी गौतम ने कैट वॉक किया था। यहां उनके साथ उप्स मूमेंट भी हुआ। इसके वाबजूद उन्होंने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।

लैक्मे फैशन वीक हर दो साल में होता है। यहां मॉडल्स और एक्ट्रेसेज देश भर के बड़े डिजाइनरों की ड्रेसों का प्रदर्शन करती है। लैक्मे फैशन वीक 2019 में करण जौहर, नेहा धूपिया सहित कई हस्तियां रैंप पर अपना वॉक कर चुके हैं।
Story Author: रमेश कुमार

ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053