![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/67278ffd-4baa-4097-aca7-21bb4ea36bd2.jpg)
छोटे नवाब सैफ अली खान छोटे पर्दे डेब्यू करने वाले हैं। जब बात प्रोफेशनल फ्रंट की हो तो इस मामले में भला उनकी पत्नी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Dance India Dance) कैसे पीछे रहतीं। करीना भी रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/7a85e9ff-aae2-4255-a59b-e4b442943dd2.jpg)
जी टीवी के शो 'डांस इंडिया डांस' के सातवें सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 'बेबो' शो का प्रोमो शूट कर चुकी हैं और गुरुवार को इसका पहला एपिसोड शूट किया गया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/a022e584-82ea-440d-9b30-f9273be7484e.jpg)
करीना कपूर के अलावा कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और रैपर रफ्तार भी इस शो को जज करते नजर आएंगे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/b1ed063f-a18b-46ce-bcec-6726407dbce5.jpg)
छोटे पर्दे के सुपरहिट सीरियल 'कुंडली भाग्य' के लीड एक्टर धीरज धूपर इस शो के होस्ट होंगे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/bd459d80-08d9-44f0-802e-a1606092db51.jpg)
'डांस इंडिया डांस' के सेट पर 'बेबो' की अदाएं किसी को भी घायल करने के लिए काफी थीं। पर्पल आउटफिट में वह गजब ढा रही थीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/84e02a8d-4229-44c0-8b00-923d090fd622.jpg)
शो के सेट पर करीना कपूर का खास ख्याल रखा जा रहा है। 'बेबो' भी छोटे पर्दे पर अपने डेब्यू से काफी खुश हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/18d1ce4e-8363-4609-b1f1-6cef3c096cec.jpg)
करीना कपूर खान के फैंस भी उनके टीवी डेब्यू से काफी खुश हैं। दरअसल फैंस को अब हर हफ्ते 'बेबो' का दिलकश अंदाज देखने को मिलेगा।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/62e6f446-5ea3-4f51-a72d-db5c17c3fac0.jpg)
करीना भी शो में हर हफ्ते अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी। 'बेबो' भी अपने टीवी डेब्यू को जरूर बेहद खास बनाना चाहेंगी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/bb89456b-8d05-40a2-bc1b-5d52ffa3cf9f.jpg)
करीना कपूर के टीवी डेब्यू को लेकर खबरें थीं कि वह 'डांस इंडिया डांस' के लिए मेकर्स से काफी मोटी रकम ले रही हैं। इन खबरों के फैलते ही एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने साफ किया कि यह खबरें गलत हैं और वह शो को जज करने के लिए कोई मोटी रकम चार्ज नहीं कर रही हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/bd82991c-fad9-468e-8309-9fc14569134e.jpg)
बताया जा रहा है कि करीना कपूर को 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म के लिए जून के मध्य में लंदन जाना है। इस वजह से मेकर्स शो के प्रमुख एपिसोड्स जल्द से जल्द शूट कर लेना चाहते हैं। 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में करीना एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाती दिखेंगी। यह पहली बार होगा जब वह किसी फिल्म में पुलिस अफसर का किरदार निभाती नजर आएंगी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/d2ac6b3d-bd82-4fd0-86fb-e01e2fb06c42.jpg)
इरफान खान 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग जयपुर में पूरी कर चुके हैं। पहले कहा जा रहा था कि करीना कपूर को उनके अपोजिट कास्ट किया गया है, लेकिन यह खबरें गलत निकलीं। करीना कपूर ने इरफान खान के साथ काम करने पर खुशी जताई है। करीना कहती हैं कि वह सभी खानों (शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सैफ अली खान) के साथ काम कर चुकी हैं, मगर इरफान खान सबसे बेस्ट हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/e2202cd0-db8b-4dec-b418-b743255d03de.jpg)
करीना कपूर इस साल राज मेहता की फिल्म 'गुड न्यूज' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य किरदारों में हैं। रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' जून महीने में ऑन एयर होगा, हालांकि इसकी तारीखों को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है। टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक, शो को जबरदस्त तरीके से प्रमोट किया जा रहा है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/2dea4892-584a-47fe-959e-28ab5b05793f.jpg)
'डांस इंडिया डांस' के सेट पर कुछ इस अंदाज में अपना स्वैग दिखाते नजर आए रैपर रफ्तार।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/046b572a-08e8-461d-950c-c9317ec76983.jpg)
हाल ही में रफ्तार का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल है 'मैं वही हूं।' यूट्यूब पर अभी तक इस गाने को 26 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/649bef94-5389-4d7b-a5d6-e0ef9dd6900d.jpg)
शो के दूसरे जज कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस भी इससे पहले कई डांस रियलिटी शो को जज कर चुके हैं।
Story Author: राहुल सिंह
![राहुल सिंह](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/46762869_720156678363532_7295277818005422080_n.jpg)
rahul.singh@hindirush.com +91 9540866309
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053