![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/Karan-Johar-birthday-party-Mumbai-Janhvi-Kapoor-Ishaan-Khatter-Vicky-Kaushal-Tara-Sutaria-Ananya-Pan-1.jpg)
क्या हो जब बॉलीवुड के सभी दिग्गज सितारे एक जगह मौजूद हों, कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार रात मुंबई में देखने को मिला। मौका था बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) की बर्थडे पार्टी का।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/52905942_118978245914481_956493004899339616_n.jpg)
करण जौहर का जन्म 25 मई, 1972 को मुंबई में हुआ था। बीती 25 मई को देश में नहीं होने की वजह से वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाए थे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/ccd4e9d2-0f4b-4096-b991-82384c32d48c.jpg)
जिसके बाद करण जौहर ने बीते बुधवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी रखी थी। फिल्ममेकर की पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने शिरकत कर चार चांद लगा दिए। जान्हवी कपूर भी उनकी बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/cc55b2ec-8884-46d6-b376-5eee8caf2bd1.jpg)
जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' के हीरो ईशान खट्टर भी करण जौहर की पार्टी में शरीक हुए।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/d95e31ef-072c-46c6-aeea-2d610bb51c30.jpg)
'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल भी करण की पार्टी में पहुंचे थे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/d2f17eb3-164e-43c7-badd-e65a2f3421c1.jpg)
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया और अनन्या पांडे भी पार्टी में एक साथ पहुंचीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/9c1dcc36-b46a-4d3b-b750-45d3dab0f210.jpg)
तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के पास कई फिल्में हैं। दोनों एक्ट्रेस कई बड़े ब्रांड्स को भी प्रमोट कर रही हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/59287a13-31bc-4357-9eb9-bb24f65a5e2d.jpg)
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी सुपर कूल अंदाज में करण जौहर की पार्टी में पहुंचे थे। इस समय वह 'मलंग' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/c2349aa3-0f14-46ce-b400-1a3f26b77f52.jpg)
करण जौहर और कैटरीना कैफ काफी अच्छे दोस्त हैं और अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी एक्ट्रेस भला कैसे मिस कर सकती थीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/ec6854c2-35ab-4759-a7a7-e795cfa3d72f.jpg)
कैटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म 'भारत' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/ed63aed2-4ae1-482f-907e-e87a78ebbc26.jpg)
'लुका छुपी' एक्ट्रेस कृति सेनन भी करण जौहर की बर्थडे पार्टी में नजर आईं। ग्लिटरी आउटफिट में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/aea87dc7-e217-4f85-bde2-022e87e0c94a.jpg)
कृति सेनन और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा एक ही कार में दिखाई दिए।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/dd11f539-d0ce-479e-af66-031be8e9a925.jpg)
सोनाक्षी सिन्हा भी करण की पार्टी में पहुंची थीं। सोनाक्षी की पिछली फिल्म 'कलंक' के निर्माता करण जौहर ही थे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/9b9464c4-63a6-4ef8-b544-f44f1765762d.jpg)
करण जौहर की बर्थडे पार्टी से निकलते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी कुछ इस अंदाज में पोज देती नजर आईं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/99dd766b-0871-44fe-8fee-0685b2b9dff3.jpg)
अंगद बेदी अपनी पत्नी नेहा धूपिया के साथ करण के बर्थडे बैश में पहुंचे थे। दोनों ने मीडिया के कैमरों को कुछ इस तरह पोज दिए।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/6e583a89-34e8-405b-980f-22e0def844b6.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी भी बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। डायना ने हाल ही में हुए 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019' में पहली बार शिरकत की थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/9df0bed8-bf7d-4d1e-8650-c1e0a90e5ef1.jpg)
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी करण की पार्टी में पहुंचे। इस समय वह कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह' की शूटिंग कर रहे हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/47716d82-2bfd-46e4-ac2e-674734a8c858.jpg)
हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और फिल्म से जुड़े कुछ एक्टर्स ने हथियार चलाने की करीब 10 दिनों की ट्रेनिंग ली थी। ऐसा फिल्म को रियलिस्टिक बनाने के लिए किया गया था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/66fc4413-ea0a-4dca-930a-1b16e88e172b.jpg)
करण जौहर की पार्टी में कार्तिक आर्यन भी पहुंचे थे। वापस जाते वक्त वह कैमरों के सामने इस तरह पोज करते दिखे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/06/ef2114f8-4626-4298-b123-975ad931ddfc.jpg)
कार्तिक आर्यन इस समय 'लव आजकल' फिल्म के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी हिरोइन सारा अली खान हैं।
Story Author: राहुल सिंह
![राहुल सिंह](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/46762869_720156678363532_7295277818005422080_n.jpg)
rahul.singh@hindirush.com +91 9540866309
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053