![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/0a2e2f8b-e8f2-4ebb-a44a-dcca4229764b.jpg)
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut Thalaivi Film) तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की बायोपिक फिल्म 'थलाइवी' को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/1a53586e-c168-4482-971d-60e5c624fd75.jpg)
कई नेगेटिव खबरों को लेकर भी कंगना रनौत (Kangana Ranaut Photos) और उनकी बहन रंगोली चंदेल चर्चा के केंद्र में हैं, लेकिन इन सबसे बेफ्रिक एक्ट्रेस गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर बिंदास अंदाज में नजर आईं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/3eee710d-9b49-4805-91b7-a32b37c1d4b8.jpg)
स्पोर्टी लुक में कंगना रनौत काफी क्यूट लग रही थीं। व्हाइट कलर के आउटफिट एक्ट्रेस पर काफी जंच रहे थे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/8c10d913-16d6-41a6-9bbb-67bd325e0697.jpg)
व्हाइट कलर का टॉप, व्हाइट लोअर और शूज के साथ कंगना ने ब्लू एंड व्हाइट लाइनिंग शर्ट पेयर की थी। इसपर राउंड सनग्लासेज़ उनकी क्यूटनेस में चार चांद लगा रहे थे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/acee8046-01bd-4567-a433-bf175789210c.jpg)
कंगना रनौत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से भी बात की। बताया जा रहा है कि वह एक फिल्म के सिलसिले में गुरुवार को दिल्ली रवाना हुई हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/97f12c02-0318-4adf-9cfe-81a62b83465e.jpg)
कंगना रनौत ने इस साल 72वें 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में भी शिरकत की थी। वह दो दिनों तक रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आई थीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/86292f96-0674-4f72-a086-5b8f81c3087d-1.jpg)
'कान्स' में पहले दिन वह साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति की झलक दिखलाती नजर आई थीं। कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण ने फिल्म फेस्टिवल में एक ही दिन शिरकत की थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/86292f96-0674-4f72-a086-5b8f81c3087d.jpg)
कंगना रनौत की आखिरी फिल्म 'मणिकर्णिका' थी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित यह फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/bd69c1af-1676-43d1-8dd8-9874717690e4.jpg)
'मणिकर्णिका' को लेकर कंगना का फिल्म के डायरेक्टर कृष से भी काफी विवाद हुआ था। कृष के फिल्म से अलग होने के बाद कंगना ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/e81695e8-41d4-444c-8080-ac5ff653142a-1.jpg)
कंगना रनौत की अगली फिल्म 'मेंटल है क्या' 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव नजर आएंगे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/e81695e8-41d4-444c-8080-ac5ff653142a.jpg)
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच विवाद किसी से छुपा नहीं है। पहले ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' भी इसी दिन रिलीज होने वाली थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/efd85073-1320-48d0-9085-222f5d73bca2.jpg)
'मेंटल है क्या' फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान होते ही ऋतिक रोशन ने 'सुपर 30' के मेकर्स से अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख बदलने की गुजारिश की थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/Kangana-Ranaut-spotted-at-Mumbai-airport-1.jpg)
ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट बदलने की मांग की थी, जिसे कंगना रनौत ने अपनी जीत बताते हुए अभिनेता के खिलाफ खुलकर बयानबाजी की। कंगना ने इसे ऋतिक का डबल स्टैंडर्ड करार दिया था।
Story Author: राहुल सिंह
![राहुल सिंह](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/46762869_720156678363532_7295277818005422080_n.jpg)
rahul.singh@hindirush.com +91 9540866309
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053