
संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कलंक' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। मुंबई में इसके ट्रेलर रिलीज पर इसके स्टारकास्ट पहुंचे। यहां उनका मस्तीभरा अंदाज देखने मिला।

वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। इस फिल्म में वरुण जफर और आदित्य देव चौधरी के किरदार में नजर आएंगे।

इस मौके पर फिल्म के सभी स्टारकास्ट का खूबसूरत लुक नजर आया। इस मौके के लिए इन सितारों ने ट्रेडिशनल लुक चुना और उनके इस लुक की जितनी तारीफ की जाए कम है।

वरुण धवन अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। इस छोटी सी बच्ची के साथ उनकी ये तस्वीर काफी क्यूट है। रियल लाइफ में भी ये एक्टर काफी कूल और बिंदास अंदाज में नजर आते हैं।

ये फिल्म 40 के दशक पर आधारित है। इसमें आलिया भट्ट रूप चौधरी के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, वरुण धवन जफर के रोल में दिखेंगे। हाल ही में इसका टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ था।

इस फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन के अलावा आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की भी जोड़ी देखने मिलेगी। इस जोड़ी को दर्शक पहली बार पर्दे पर देखेंगे।

फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त करीब 22 साल बाद साथ नजर आएंगे। इस साल ये माधुरी की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वो इंदर कुमार की कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आ चुकी हैं।

वरुण धवन को आपने कई कॉमेडी फिल्मों में मस्तीभरे अंदाज में देखा होगा। लेकिन असल जिंदगी में भी ये एक्टर मस्ती का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। यहां भी उनका ये अंदाज देखने मिला।

वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर फैंस के बीच पहुंचे। कुछ वक्त पहले ही वरुण का इस फिल्म का 'फर्स्ट क्लास' गाना रिलीज हुआ है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर का साथ देती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी इस फिल्म में सत्या चौधरी के किरदार में दिखेंगी। इस मौके पर उनका खूबसूरत लुक देखने मिला।

वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट भी अपने फैंस के बीच पहुंची। इस जोड़ी की ये साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले ये 'स्टूडेंट ऑफ द इयर', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया'में नजर आ चुके हैं।

संजय दत्त इस फिल्म में बलराज चौधरी और माधुरी दीक्षित बहार बेगम के किरदार में दिखेंगी। ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 90 के दशक की इस जोड़ी के साथ-साथ आदित्य-सोनाक्षी और आलिया-वरुण को भी देखना दिलचस्प होगा।

इस फिल्म में पहले माधुरी दीक्षित का रोल स्वर्गीय श्रीदेवी करने वाली थी। लेकिन पिछले साल उनकी आकस्मिक मौत के बाद इस रोल के लिए माधुरी को चुना गया। इसके लिए जाह्नवी कपूर ने माधुरी का शुक्रिया भी अदा किया था।

करण जौहर ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म का कॉन्सेप्ट उनके पिता यश जौहर ने 15 साल पहले ही रख दिया था। तबसे करण इसे बनाने का सपना संजोए हुए थे।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान आलिया भट्ट ने बताया कि वो माधुरी मैम के सामने परफॉर्म करने की बात लेकर काफी नर्वस थी। कुछ वक्त पहले ही फिल्म से उन दोनों का 'घर मोरे परदेसिया' गाना रिलीज हुआ था।

इस फिल्म में लंबे वक्त के बाद एक्टर कुणाल खेमू भी नजर आएंगे। इस मौके पर वरुण धवन और कुणाल एक दूसरे पर प्यार बरसाते दिखे और गले लगाकर अपने इस प्यार को जताया।

‘राज़ी’, ‘गल्ली बॉय’ और ‘हाईवे’ फिल्म में अलग-अलग भूमिका निभा चुकी आलिया भट्ट की ये पहली पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में उनका लुक उनकी बाकी की फिल्मों से काफी अलग नजर आ रहा है।

वरुण धवन से ट्रेलर लॉन्च के दौरान संजय दत्त के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में पूछा गया। इस पर वरुण ने जवाब दिया कि उन्हें संजय के साथ काम करके काफी मजा आया।

इस फिल्म को डायरेक्टर अभिषेक वर्मान ने निर्देशित किया है और ये घर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। हालांकि, ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर नजर नहीं आए। लेकिन इसके टीजर रिलीज के दौरान वो स्टारकास्ट के साथ नजर आए थे।

करण जौहर के साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी दोबारा काम करेगी। इससे पहले ये दोनों 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में नजर आए थे। इसी फिल्म से उन दोनों ने अपना डेब्यू किया था।
Story Author: जागृति प्रिया

jagriti.priya@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053