
Kajal Raghwani Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों देश में लॉकडाउन के चलते अन्य कलाकारों की तरह घर में ही कैद है।

काजल राघवानी 16 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस बन गई थी। 16 साल की उम्र में गुजराती फिल्म में काम करने का ऑफर मिला। पहली फिल्म से ऐसा नाम मिला की एक के बाद एक 25 से अधिक गुजराती फिल्में की।

काजल ने 2013 में भोजपुरी फिल्म 'सबसे बड़ा मुजरिम' से डेब्यू किया था। ये मूल रूप से महाराष्ट्र की हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ।

काजल अबतक 50 से अधिक भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं।

पवन सिंह और काजल राघवानी का एक डांस वीडियो 'छलकता हमरो जवनिया ए राजा' (फिल्म 'भोजपुरिया राजा') यूट्यूब पर 30 करोड़ (300 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस वीडियो को यूट्यूब पर 8 मई 2016 को डाला गया था।

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी काफी फेमस है। भोजपुरी दर्शक इस जोड़ी को बहुत पसंद करते है।

काजल राघवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है जहा वह अपने चाहनेवालों का नयी तस्वीरों और वीडियोज से मनोरंजन करती रहती हैं।