![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/17-1.jpg)
बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में कुछ दिन पहले शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए हैं। इस समय काजल और गौतम अपना हनीमून एन्ज्वॉय कर रहे हैं। हनीमून के लिए इन दोनों ने मालदीव्स को चुना है। काजल मालदीव्स में अपने पति के साथ काफी मजे कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/11-2.jpg)
काजल अग्रवाल लगातार अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। काजल ने हाल ही में पति गौतम किचलू के साथ अंडर वॉटर डाइविंग की तस्वीरें शेयर की हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/12-1.jpg)
तस्वीरों में काजल अपने पति गौतम किचलू का हाथ पकड़कर समंदर के अंदर तैरती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनका अंदाज वाकई कमाल का लग रहा है। काजल ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है 'मुझे समंदर से प्यार है और मुझे नीला भी हमेशा से पसंद रहा है।'
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/13-1.jpg)
काजल ने एक अन्य तस्वीर साझा की जिसमें वो अकेले ही तैरती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में काजल ने लिखा, 'समंदर के साथ अकेले रहिए यहां आपको अपने सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।'
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/14-1.jpg)
काजल के फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में उनका सेक्सी अवतार साफ देखा जा सकता है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/16-1.jpg)
बता दें कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू बीते 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी मुंबई के ताज होटल से परिवार के कुछ सदस्यों के बीच ही हुई।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/15.jpg)
शादी के बाद काजल और गौतम की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। वहीं अब काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की हनीमून की तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं।