![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/1-3.jpg)
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। काजल इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं अब काजल अग्रवाल की हनीमून ट्रिप की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। काजल अपने हसबेंड गौतम किचलू संग मालदीव के खूबसूरत नजारों के बीच एंजॉय कर रही हैं। काजल ने हनीमून ट्रिप से फोटोज भी शेयर करनी शुरू कर दी हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/2-3.jpg)
काजल अग्रवाल ने समंदर किनारे से गौतम के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। रेड आउटफिट में काजल अग्रवाल हमेशा की तरह काफी खूबसूरत नजर आईं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/3-3.jpg)
इसी के साथ काजल ने कई सारे पोज में फोटोज खिंचवाईं। हैट पहने और चश्मा लगाए काजल का गेटअप बेहद शानदार लग रहा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन के जरिए ये बताया कि वे इस जगह को कितना पसंद कर रही हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/4-3.jpg)
बता दें कि इससे पहले काजल ने पासपोर्ट की फोटोज शेयर कर लिखा था- 'जाने के लिए तैयार।' काजल अपने जीवन के इस नए फेज को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/5-3.jpg)
काजल और गौतम ने 30 अक्टूबर को मुंबई स्थित ताज होटल में शादी की। शादी में करीबियों और खास मेहमानों को ही शामिल किया गया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/saaas.jpg)
गौतम किचलू ने भी शानदार लोकेशन के बीच खड़े होकर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने अपनी फोटो के कैप्शन में लिखा है 'जरूरी एहतियात बरतते हुए सफर कर पाने के लिए आभारी हूं।
Story Author: lakhantiwari
![lakhantiwari](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2022/12/Lakhan-Tiwari.jpg)