![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/Isha-Ambani-Anand-Piramal-Wedding-bollywood-celebs-in-Udaipur.jpg)
देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और उद्योगपति अजय पीरामल (Ajay Piramal) के बेटे आनंद पीरामल (Anand Piramal) की 12 दिसंबर को शादी होगी। ईशा और आनंद की शादी से पहले राजस्थान के उदयपुर में प्री-वेडिंग बैश (8 और 9 दिसंबर) रखा गया है। इस कार्यक्रम में नेता से लेकर अभिनेता तक शिरकत कर रहे हैं। मानो ऐसा लग रहा है कि समूचा बॉलीवुड जगत उदयपुर में उतर आया है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-09-at-10.19.11-AM.jpeg)
ईशा और आनंद की शादी के लिए बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी पत्नी के साथ उदयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर आमिर और किरण राव कुछ इस तरह पोज देते नजर आए।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-09-at-10.19.26-AM.jpeg)
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी ईशा और आनंद के प्री-वेडिंग बैश में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनके साथ पत्नी गौरी खान भी नजर आईं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-09-at-10.19.23-AM.jpeg)
बॉलीवुड हस्तियों का इतना बड़ा जश्न चल रहा हो और बॉलीवुड के दबंग खान की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-09-at-10.19.23-AM-1.jpeg)
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी शनिवार रात उदयपुर पहुंचे। उनके साथ कैटरीना कैफ भी नजर आईं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-09-at-10.19.16-AM.jpeg)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस तो कार्यक्रम में पहुंचे ही थे। शनिवार को प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी उदयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मीडिया को कुछ इस तरह परिणीति ने पोज़ दिया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-09-at-10.19.13-AM.jpeg)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी ईशा और आनंद के जश्न में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे। ग्रे टी-शर्ट, ब्लू जीन्स और ब्राउन जैकेट में वरुण काफी हैंडसम लग रहे हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-09-at-10.19.12-AM.jpeg)
अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ उदयपुर पहुंचे। अभिषेक की मम्मी जया बच्चन भी ईशा और आनंद के प्री-वेडिंग बैश में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-09-at-10.19.13-AM-1.jpeg)
अपने समय की ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार रहीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी उदयपुर पहुंच चुकी हैं। हरे सूट और ब्लैक शेड लगाए करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-09-at-10.19.13-AM-2.jpeg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी उदयपुर पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर उनके साथ उनकी बेटी भी नजर आई। शनिवार रात कार्यक्रम में दोनों ने लहंगा पहना था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-09-at-10.19.17-AM.jpeg)
फिल्ममेकर बोनी कपूर अपनी बेटी जान्हवी और खुशी कपूर के साथ उदयपुर पहुंचे। शनिवार रात परिणीति ने खुशी और जान्हवी के साथ जमकर मस्ती की।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-09-at-10.19.20-AM-1.jpeg)
शनिवार रात बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में शुमार आलिया भट्ट भी उदयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मीडिया को वह कुछ इस तरह पोज़ देती नजर आईं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/12/WhatsApp-Image-2018-12-09-at-10.19.26-AM-1.jpeg)
ईशा और आनंद के प्री-वेडिंग बैश में शामिल होने के लिए फिल्ममेकर करण जौहर भी उदयपुर पहुंचे। वह वरुण धवन के साथ यहां पहुंचे। प्लेन में बनाया हुआ उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Story Author: राहुल सिंह
![राहुल सिंह](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/46762869_720156678363532_7295277818005422080_n.jpg)
rahul.singh@hindirush.com +91 9540866309
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053