![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/New-Project-3-12.jpg)
हिना खान ने आज कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में डेब्यू किया। सबसे पहले बात करें आउटफिट की तो इस मौके के लिए हिना खान ने डिजाइनर जियाद नकाड का सिल्वर मैटेलिक डीप नेक प्लंजिंग गाउन चुना। वहीं, उन्हें स्टाइल किया सयाली विद्या ने।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-16-at-8.10.22-AM-1-600x528-1.jpeg)
इस गाउन में लगे स्टड्स, ट्रेन और लॉन्ग स्लीव इसे और भी खूबसूरत लुक दे रहे थे। अपने इस गाउन लुक को हिना खान ने वरुण रहेजा के अजोटिक के डायमंड स्टड्स ईयररिंग्स से पेयर किया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-16-at-12.10.57-PM-1.jpeg)
मेकअप की बात करें, तो उन्होंने इस मौके के लिए बोल्ड की जगह मिनिमल मेकअप लुक चुना। पिंक लिप कलर, ब्लू आईलाइनर और परफेक्ट कॉन्ट्योरिंग उनके लुक को परफेक्टली मैच कर रहा था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-16-at-12.10.32-PM-1.jpeg)
उन्होंने अपने लो बन हेयरस्टाइल और साइड लूज कर्ल के साथ अपने इस लुक को पूरा किया। उनका ये हेयरस्टाइल उनके इस डीप गाउन के लिए परफेक्ट चॉइस था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-16-at-8.10.21-AM-600x417-3.jpeg)
इस एक्ट्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो स्टाइल और फैशन के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं और सही मायने में एक दीवा हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-16-at-12.10.56-PM.jpeg)
आपको बता दें कि हिना खान यहां अपनी आने वाली फिल्म 'लाइन्स' के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं। इस फिल्म से ये एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-16-at-11.37.01-AM.jpeg)
इस एक्ट्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो स्टाइल और फैशन के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं और सही मायने में एक दीवा हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-16-at-8.10.22-AM-600x461-2.jpeg)
ये कहना गलत नहीं होगा कि हिना खान ने कान्स में अपने पहले लुक से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात दे दी। अब देखना है कि बाकी एक्ट्रेस का कैसा लुक नजर आता है।
Story Author: जागृति प्रिया
![जागृति प्रिया](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/IMG-20171225-WA0070.jpg)
jagriti.priya@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053