![Shraddha Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/shradha-8.jpg)
3 मार्च 1987 को जन्मी श्रद्धा कपूर आज 32 साल की हो गईं हैं। पर्दे पर आपने इन्हें मेकअप में देखेगा होगा। लेकिन बिना मेकअप के भी ये एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लगती हैं। इनके इंस्टाग्राम पर आपको ऐसे कई तस्वीरें मिल जाएंगी जिनमें ये आपको बिना मेकप के नजर आएंगी।
![Shraddha Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/2.jpg)
इनका नो मेकप लुक देखकर एक बात तो साफ है कि बिना मेकप के भी श्रद्धा कपूर काफी खूबसूरत लगती हैं। इनकी नेचुरल खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम है।
![Shraddha Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/2-2.jpg)
इन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत अमिताभ बच्चन मल्टीस्टारर फिल्म 'तीन पत्ती' से शुरुआत की थी। हालांकि, इस फिल्म में इनका छोटा रोल था। इसके बाद बतौर लीड रोल में ये नजर आईं 'लव का दी इंड' में। लेकिन इन्हें असली पहचान मिली फिल्म 'आशिकी 2' से।
![Shraddha Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/3.jpg)
ये तो हम सब जानते हैं कि श्रद्धा कपूर शक्ति कपूर की बेटी हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि इनकी मां शिवांगी कपूर पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन हैं।
![Shraddha Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/6.jpg)
श्रद्धा कपूर की फैमिली में पापा शक्ति कपूर और मां शिवांगी के अलावा एक बड़ा भाई है सिद्धांत कपूर। सिद्धांत और श्रद्धा फिल्म 'हसीना पारकर' में भाई-बहन का रोल निभा चुके हैं।
![Shraddha Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/3-2.jpg)
'बागी', 'एक विलेन' और ' आशिकी 2' श्रद्धा कपूर की ऐसी फिल्में हैं जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हैं।
![Shraddha Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/7.jpg)
श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो ये वरूण धवन के साथ 'स्ट्रीट डांसर 3' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, ये फिल्म बाहुबली के एक्टर प्रभास के साथ 'साहो' में भी दिखेंगी। साथ ही, ये साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
![Shraddha Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/4.jpg)
2014 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने 'स्टार गिल्ड अवॉर्ड' और ' फिल्मफेयर अवॉर्ड' में फिल्म 'आशिकी 2' के लिए बेस्ट जोड़ी का अवॉर्ड जीत चुके हैं।
![Shraddha Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/8.jpg)
2015 में श्रद्धा कपूर को अपनी फिल्म ' एक विलेन' के लिए 'ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अकेडमी अवॉर्ड' में बेस्ट सेलिब्रिटी सिंगर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिल चुका है।
![Shraddha Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/5.jpg)
श्रद्धा कपूर कपूर की मां और दादी क्लासिक सिंगर हैं। इसलिए बचपन से ही इस एक्ट्रेस को भी गाने का शौक रहा है। ये 'एक विलेन' और 'आशिकी 2' में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी हैं।
Story Author: मुकेश कुमार गजेंद्र
![मुकेश कुमार गजेंद्र](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/09/16174848_1444360715588143_4693160319711751087_n.jpg)
mukesh.kumar@hindirush.com +91 8851592808
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053