
चाहे बैंड बाजा बारात हो या फिर गल्ली बॉय फिल्म अपनी एक्टिंग से रणवीर सिंह हर किसी को दीवाना बना देते हैं। इस बार उनकी फिल्म ने लोगों के दिलों को फिर से जीत लिया।

फिल्म सिंबा के बाद गल्ली बॉय को लेकर आए दर्शकों के पोजिटिव रिस्पांस की खुशी साफ एक्टर रणवीर सिंह के चेहरे पर देखने को मिलती है। हाल ही में रणवीर सिंह एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां उनका बिल्कुल ही अलग अंदाज देखने को मिला।

हर इवेंट की तरह इस इवेंट में भी रणवीर सिंह का लुक बेहद ही जबरदस्त था। इस दौरान उन्होंने रेड और व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वो काफी बिंदास नजर आ रहे थे।

इतना ही नहीं जिस तरह से वो इवेंट में अपने फैंस से मिल रहे थे। वो सही में देखने लायक था, किसी से हाथ मिलते हुए तो कभी किसी को अपने मस्तमोला अंदाज में हस्ते हुए वो नजर आएं।

मीडियो को पोज देते हुए भी रणवीर सिंह काफी हैंडसम लग रहे थे। इस फिल्म की सफलता की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रही थी। उनका ऐसा अंदाज आप हमेशा से ही देखते हुए आए हैं।

14 फरवरी को रिलीज हुई एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म गल्ली बॉय सिनेमा घरों के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी जबरदस्त तरीके से छा गई। इस फिल्म में उन्होंने एक रैपर की भूमिका निभाई है।

गल्ली बॉय फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर आईं हैं। इस फिल्म में उनका लुक काफी अलग नजर आ रहा है। वहीं, लोगों अलग भट्ट के ऐसे लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बिनी फिल्म गल्ली बॉय में एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन, एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और विजय राज भी मेन लीड रोल में नजर आएं थे। उनकी एक्टिंग ने भी लोगों के दिल बखूबी जीते।

यह फिल्म बॉलीवुड में सिद्धान्त चतुर्वेदी के एक्टिंग करियर की शुरुआत भी रही। वह फिल्म में एमसी शेर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनकी और रणवीर सिंह की बॉन्डिंग फिल्म में सबको पसंद आईं।

गल्ली बॉय फिल्म की कहानी भारतीय रैपर डिवाइन और नेज़ी की वास्तविक जीवन की कहानियों से प्रेरित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सिद्धान्त चतुर्वेदी ने काफी बेहतरीन एक्टिंग और रैप किया है।
Story Author: दीपाक्षी शर्मा

deepakshi.sharma@hindirush.com +91 8860699407
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053