
मुंबई में बुधवार को 'जियोस्पा ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स' की शाम फिल्मी सितारों की मौजूदगी से रंगीन हो गई। अवॉर्ड नाइट में शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, अदिति राव हैदरी, यामी गौतम सहित कई सितारों ने शिरकत की।

'जियोस्पा ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स' में गोल्डन-ब्लैक ग्लिटरी साड़ी में पहुंचीं सदाबहार अभिनेत्री रेखा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

मेहरून रंग के गाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी किसी परी सी लग रही थीं। अदिति इस साल दो फिल्मों में नजर आएंगी।

अवॉर्ड फंक्शन में अदिति राव हैदरी को देख रेखा उनको गले लगाए बिना रह नहीं पाईं। इस दौरान रेखा अदिति को खूब दुलार करती हुई नजर आईं।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी 'जियोस्पा ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स' में पहुंची थीं। व्हाइट कलर के डिजाइनर गाउन में वह काफी अच्छी लग रही थीं।

शिल्पा शेट्टी इस समय छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'सुपर डांसर्स चैप्टर 3' में बतौर जज नजर आ रही हैं। उनके साथ अनुराग बसु और गीता भी शो को जज कर रहे हैं।

90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में देने वालीं अभिनेत्री रवीना टंडन भी 'जियोस्पा ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स' में पहुंची थीं।

ब्लैक कलर के साइड फ्लोरल गाउन में रवीना टंडन काफी स्टाइलिश लग रही थीं। हर किसी की नजर अभिनेत्री पर जा ठहर रही थी।

अभिनेता शाहिद कपूर भी 'जियोस्पा ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स' में पहुंचे थे। डिजाइनर आउटफिट में शाहिद काफी हैंडसम दिख रहे थे।

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है।

'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' की एक्ट्रेस यामी गौतम भी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। डिजाइनर यूनिक आउटफिट में यामी काफी क्यूट लग रही थीं।

यामी गौतम और विक्की कौशल की फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' ने शानदार कमाई की थी। इस फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी 'जियोस्पा ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स' में पहुंची थीं।

यूलिया वंतूर 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन फाइनेंशियल क्राइसेस की वजह से उनकी यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

मॉडल और एक्ट्रेस सोफी चौधरी भी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। ग्रे कलर के गाउन में सोफी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

वीजे और एक्टर सायरस साहूकार भी 'जियोस्पा ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स' में पहुंचे थे। ब्लैक सूट पहने सायरस कुछ इस अंदाज में मीडिया को पोज देते नजर आए।

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर विलेन रंजीत ने भी अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की। रंजीत अपनी पत्नी के साथ इस इवेंट में पहुंचे थे।
Story Author: राहुल सिंह

rahul.singh@hindirush.com +91 9540866309
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053