![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/Ganesh-Chaturthi-2019-Lord-Ganesh-Shilpa-Shetty-Vivek-Overoi-Sunny-Leone-Ekta-Kapoor-Sanjay-Dutt-Sonu-Sood-1.jpg)
बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव का पावन पर्व यानी 'गणेश चतुर्थी' (Ganesh Chaturthi 2019) देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे 'विनायक चतुर्थी' भी कहा जाता है। इस अवसर पर तमाम बॉलीवुड सितारों ने अपने-अपने घरों में बप्पा का स्वागत किया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/adfae0fa-bc40-4b39-81b2-b997e4075e36.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) गणपति महाराज की प्रतिमा अपने घर लेकर आई हैं। सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ उन्होंने बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/f966be8a-68e3-4a89-9879-969f48e14eec.jpg)
ओबेरॉय परिवार ने भी सोमवार सुबह भगवान गणेश की प्रतिमा को विधिपूर्वक अपने घर में स्थापित किया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/8efc6d4c-65e2-4d51-bdd3-5c6b9a9b836e.jpg)
अभिनेता सुरेश ओबेरॉय, विवेक ओबेरॉय और ओबेरॉय परिवार के अन्य सदस्य गणपति महाराज की आराधना में तल्लीन नजर आए।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/588622d1-9d41-49d9-a997-4ec64fabb24e.jpg)
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जिस तरह हर साल ईद मनाते हैं, ठीक उसी तरह वह पिछले कई वर्षों से 'गणेश चतुर्थी' पर गणपति महाराज को अपने घर पर प्रतिस्थापित करते आ रहे हैं। सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने गणपति महाराज का स्वागत किया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/5c2053be-dee0-4e98-aac8-7bb569f0d931.jpg)
भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना से पहले घर में स्वागत करते हुए सलमान खान की मां सलमा खान ने विघ्नहर्ता की आरती उतारी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/a6351f36-cf42-4088-a411-c8cee4f94b18.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने भी अपने घर में विघ्नहर्ता की मूर्ति की स्थापना की है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/6e12e27d-2090-41e5-94d6-57c741d4af6e.jpg)
सनी लियोनी और डेनियल वेबर अपने बच्चों के साथ घर पर नजर आए। इस दौरान उनकी बेटी निशा ने कुछ इस तरह भगवान गणेश का अपने घर में स्वागत किया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/dbad3bdb-5216-4020-a38a-7c7b59e58d7b.jpg)
अभिनेता सुनील शेट्टी भी हर साल अपने घर में गणपति महाराज की प्रतिमा की स्थापना करते हैं। रविवार रात उन्होंने मुंबई में आयोजित 'गणेश चतुर्थी' से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/ed436067-4da4-4f4b-8671-a6eaff2b3b1f.jpg)
अभिनेता जितेंद्र 'गणेश चतुर्थी' पर पिछले कई वर्षों से अपने घर पर लंबोदर की प्रतिमा की स्थापना करते आ रहे हैं। उनके घर पर 'अनंत चतुर्थी' तक रोजाना भगवान के भजन होंगे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/3935d0e9-6766-4c15-ae68-c77d8c89f67f.jpg)
सोमवार सुबह कपूर परिवार ने अपने घर पर विघ्नहर्ता की प्रतिमा की स्थापना की। इस दौरान जितेंद्र अपने बेटे तुषार कपूर, बेटी एकता कपूर और नाती-पोतों के साथ नजर आए।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/c0fbb12d-b18b-4b53-a92b-ee8474ec15da.jpg)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी हर साल अपने मुंबई स्थित घर पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/37763a48-f50a-44c8-82b3-2b6d4bcdf8b1.jpg)
सोमवार सुबह गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना के दौरान सोनू सूद अपने परिवार के साथ नजर आए। अभिनेता ने विघ्नहर्ता की पूजा की और परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/29834b48-28c6-4d82-bfe9-15c25821b50c.jpg)
'गणेश चतुर्थी' पर अभिनेता संजय दत्त के बेटे शाहरान दत्त भी इस बार गणपति बप्पा के रंग में रंगे नजर आए।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/09/553edcc4-15d6-4589-9fcd-670d6ba6e8eb.jpg)
'गणेश चतुर्थी' पर आयोजित एक कार्यक्रम में शाहरान दत्त ने अगरबत्ती जलाकर भगवान गणेश की पूजा की और बप्पा से आशीर्वाद मांगा।
Story Author: राहुल सिंह
![राहुल सिंह](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/46762869_720156678363532_7295277818005422080_n.jpg)
rahul.singh@hindirush.com +91 9540866309
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053