
4 अगस्त को आज फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) मनाया जा रहा है। चाहे आप अपनी लाइफ में कितने भी बिजी क्यों न हो, लेकिन इस खास दिन आप अपने दोस्तों से मिलते जरूर होंगे और उन्हें विश करते होंगे। ऐसा ही कुछ खूबसूरत रिश्ता बॉलीवुड (Bollywood) के कई सेलिब्रेटी एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। आइए जानते हैं बी टाउन (B - Town) की उन सबसे पक्की दोस्ती के बारे में जो दुनिया भर में फेसम है।

सबसे पहले बात करते हैं शाहरुख खान और काजोल की। रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्ते हैं। दोनों को कई इवेंट में साथ देखा जाता है।

सलमान खान और आमिर खान की जोड़ी दोस्ती के मामले में काफी हिट है।

बॉलीवुड में जिन्हें बेस्ट फ्रेंड्स फॉर एवर कहा जाता है वो है करीना कपूर और अमृता अरोड़ा।

कैटरीना कैफ और आलिया भट्टा की दोस्ती इतनी स्ट्रांग है कि दोनों को अकसर साथ में एक्सरसाइज करते देखा जाता है।

बॉलीवुड के गुंडे रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती है बेहद कमाल की।

सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिस की दोस्ती के बारे में हर कोई है वाकीफ।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की दोस्ती को बॉलीवुड में सबसे गहरी दोस्ती माना जाता है।

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम हमेशा से ही एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त रहे हैं।

फिल्म वेक अप सिड के दौरान रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी की दोस्ती हुई थी, जोकि अभी तक चल रही है।
Story Author: दीपाक्षी शर्मा

deepakshi.sharma@hindirush.com +91 8860699407
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053