![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/05/100994794_662614750959058_1102358325997111240_n.jpg)
Elli Avram Quarantine Photos: एली अवराम (Elli Avram) लॉकडाउन में अपनी फिटनेस और स्किन का खास ध्यान रख रही हैं। अन्य कलाकारों की तरह एली भी अपने घर में क्वारंटाइन है। वे घर पर ही होममेड टिप्स की मदद से अपनी स्किन का ख्याल रखने की कोशिश कर रही हैं। इस कोशिश में उन्होंने अब बीटरूट मास्क का तरीका अपनाया है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/05/100988985_2892596047523790_3054111056756887517_n.jpg)
बता दे इन तस्वीरों में आप देख सकते है एली चेहरे ही नहीं बल्कि पूरी बॉडी पर बीटरूट मास्क लगाए नजर आ रही हैं। उन्होंने मास्क लगाए इन फोटोज पर हंसते हुए कैप्शन में लिखा- 'बीटूरट की दुकान...बीटरूट के लिए प्यार.'
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/05/102285109_252049499212630_749323214230893568_n.jpg)
दरअसल एली ने बीटरूट को पहले चेहरे पर लगाया था। बाद में उनकी होम स्टाफ ऊषा ने इसे पूरी बॉडी में लगाने का सुझाव दिया। एली आगे लिखती हैं- 'ऊषा (मेरे घर में जो काम करती है) ने कहा- मैम पूरी बॉडी में लगाते हैं। इसलिए हमने शुरू किया चेहरे से और बाद में पूरे शरीर में लगा लिया। बाद में उसने मुझे एलियन कह दिया...मुझे अच्छा लगा कि उसे पता है ये'. एली के इस मास्क वाले लुक को देखकर सेलेब्स और फैंस ने जमकर कमैंट्स और लाइक्स दिया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/05/101837704_263689708209713_2786998155952235030_n.jpg)
एली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और लॉकडाउन के दौर में इन दिनों वो अपनी नई-नई तस्वीरों से फैंस का खूब एंटरटेनमेंट कर रही है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/05/101000556_873512599837478_4311383149451422271_n.jpg)
एली अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखती है। यही वजह है लॉकडाउन में भी एक्ट्रेस होममेड नुक्सा आजमा कर अपनी स्किन का ध्यान रख रही है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/05/101481312_294036424947276_2259976807700888706_n.jpg)
एली के करियर की तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्वीडन से की थी। एली की पहली स्वीडिश फिल्म क्राइम रोमांस ड्रामा थी। एली को बचपन से ही बॉलीवुड अभिनेत्री बनने की चाह थी इसीलिए वह स्वीडन छोड़कर साल 2012 में इंडिया शिफ्ट हो गई थीं। एली एवराम ने बिग बॉस के सीजन 7 के बाद काफी चर्चा हासिल की थी।