![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/08/a1.jpg)
छोटे परदे के फेमस सीरियल 'दीया और बाती हम' (Diya Aur Baati Hum) की आरजू राठी यानी प्राची तेहलान (Prachi Tehlan) ने शुक्रवार को रोहित सरोहा संग शादी के बंधन में बंध गईं। एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में प्राची और उनके पति रोहित दोनों बेहद सुंदर लग रहे हैं। फोटो शेयर करने के बाद से प्राची को खूब बधाई संदेश आ रहे हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/08/a2.jpg)
प्राची और रोहित की शादी लव कम अरेंज मैरिज है। दोनों सात साल पहले 2012 में एक शादी में मिले थे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/08/a3.jpg)
प्राची और रोहित की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/08/a6.jpg)
प्राची तेहलान ने 2014 में सीरियल दीया और बाती से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद प्राची सीरियल 'इक्यावन' में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने दो पंजाबी, एक मलयालम और एक तेलुगु फिल्में भी की हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/08/a7.jpg)
शादी के बाद भी प्राची छोटे पर्दे और बड़े पर्दे पर अलग अलग अंदाज में नजर आती रहेंगी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/08/a9.jpg)
करियर को लेकर भी प्राची कन्सर्न्ड हैं। प्राची कहती हैं कि भविष्य में अगर उन्हें दमदार किरदार प्ले करने का अवसर मिलेगा तो वे जरूर करेंगी। एक्टिंग उनके लिए प्रोफेशन से ज्यादा पैशन है।
Story Author: lakhantiwari
![lakhantiwari](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2022/12/Lakhan-Tiwari.jpg)