![Disha Patani Mac](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Disha-Patani-Mac-1.jpeg)
बॉलीवुड की होट और बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने एक ब्यूटी प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने सिल्वर कलर का शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहना हुआ था। (फोटोः मानव मंगलानी/विरल भय्यानी)
![Disha Patani Mac 2](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Disha-Patani-Mac-2.jpeg)
दिशा पटानी शिमरी शॉर्ट ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हल्का मेकअप और गहरे लाल रंग की लिपस्टिक लगा रखी थी। उनके खुले स्ट्रेट बाल चमक रहे थे। उन्होंने गले में छोटी सी चैन के साथ बड़ा सा लॉकेट पहना हुआ था।
![Disha Patani Mac](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Disha-Patani-Mac-3.jpeg)
आपको बता दें कि दिशा पटानी एक्टर टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड है। दिशा ने बॉलीवुड में फिल्म एम. एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी से डेब्यू किया था। इसके बाद फिल्म 'कुंग फु योगा' और 'बागी 2' में दिखाई दी थीं।
![Disha Patani Mac](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Disha-Patani-Mac-4.jpeg)
वहीं, बात करें इनके वर्कफ्रंट की तो दिशा पटानी सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'भारत' में दिखाई देंगी। ये फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। दिशा पटानी पहली बार कैटरीना कैफ और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम कर रही हैं।
![Disha Patani Mac](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Disha-Patani-Mac-5.jpeg)
इसके अलावा दिशा पटानी फिल्ममेकर मोहित सूरी की फिल्म मलंग में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू जैसे बड़े स्टार होंगे। अनिल कपूर ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी।
![Disha Patani Mac](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Disha-Patani-Mac-6.jpeg)
आपको बता दें कि दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी वर्कआउट वाली फोटो भी शेयर करती हैं। इसके अलावा वह अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं।
![Disha Patani Mac](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Disha-Patani-Mac-7.jpeg)
दिशा पटानी को अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने की वजह से कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है। लेकिन वह ट्रोलर्स को काफी करारे जवाब देती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर करती है।
![Disha Patani Mac](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Disha-Patani-Mac-8.jpeg)
दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ ने फिल्म बागी में एक साथ काम किया था। दोनों इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई दिए थे। इस रील लाइफ के अलावा दोनों रियल लाइफ में अक्सर एक साथ ही दिखाई देंते हैं।
![Disha Patani Mac](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Disha-Patani-Mac-9.jpeg)
दिशा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर दिशा के 1 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। दिशा की ग्लैमरस तस्वीरों के साथ साथ उनके एक्शन और जिम वीडियोज भी काफी पॉपुलर हैं।
![Disha Patani Mac](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Disha-Patani-Mac-10.jpeg)
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी तीन साल से डेट कर रहे थे। लेकिन अब दोनों इस रिश्ते में नहीं रहना चाहते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से झगड़ा भी चल रहा है। अब दोनों ब्रेकअप के बाद दोस्त बनकर साथ रहेंगे।
Story Author: रमेश कुमार
![रमेश कुमार](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Ramesh-Babu.jpg)
ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053