
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म भारत में सलमान खान की कोस्ट दिशा पटानी का आज 27वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर टाइगर श्रॉफ ने खास अंदाज में विश किया है।

टाइगर श्रॉफ ने एक पुराना वीडियो शेयर किया जिसमें वह एक सॉन्ग बेफिक्रा पर दिशा पटानी के साथ डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने 'हैप्पी बर्थ डी' लिखा है।

दिशा पटानी अपना जन्मदिन बहुत ही सिंपल तरीके से मनाएंगी। वह शाम को अपने दोस्तों के साथ डिनर पर जाएंगी। अभी यह कहना मुश्किल होगा कि टाइगर श्रॉफ भी इस डिनर पार्टी में शामिल होंगे या नहीं।

आपको बता दें कि दिशा पटानी ने सलमान खान के साथ भारत फिल्म में काम किया है। सलमान खान और दिशा पटानी का स्लो मोशन सॉन्ग काफी पॉपुलर भी हुआ है।

फिल्म भारत ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज हुई है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इतना ही हाल ही में दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर कर स्लो मोशन को पॉपुलर बनाने के लिए फैंस का शुक्रिया कहा था।

दरअसल, दिशा पटानी ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें फिल्म भारत में जब स्लो मोशन सॉन्ग आया तो ऑडियंस सिनेमाघरों में ही नाचने लगी है।

स्लो मोशन सॉन्ग में दिशा पटानी का परफॉर्मेंस देखने के बाद उनके फैंस पता चला कि इसी महीने उनका जन्मदिन है, तो उन्होंने दिशा पटानी को सरप्राइज गिफ्ट भी दिया।

दिशा पटानी के फैंस को पता चला कि दिशा पटानी खाने की बहुत ही शौकीन हैं, वे उनकी फेवरेट बेकरी से स्वादिष्ट केक खरीद कर लाए। दिशा पटानी ने इस सरप्राइज गिफ्ट के बारे में बताया और उनका आभार व्यक्त किया।

दिशा पटानी ने सलमान खान-कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘भारत’ में सलमान की लव इंटरेस्ट का किरदार निभाया था। भारत में उनका रोल ट्रेपजी आर्टिस्ट का था।

आपको बता दें कि दिशा पटानी शिवसेना की युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की भी अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में दिशा और आदित्य डिनर के लिए मुंबई के बे रूट रेस्टोरेंट में पहुंचे थे।
Story Author: रमेश कुमार

ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053