![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/mehndi-1.jpg)
बॉलीवुड के सबसे फेमस और प्यारे कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मेहंदी सेरेमनी की कुछ खूबसूरत पलों की तस्वीरें मंगलवार को सोशल मीडिया पर शेयर की।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/Mehendi4-1.jpg)
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दोनों के चेहरे पर सात फेरों के बंधन में बंधने की खुशी साफ देखने को मिली रही थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/Mehendi3-min.jpg)
सिर्फ रणवीर ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण खुद अपने जिंदगी के इस खूबसूरत पल को एंजॉय करती हुई नजर आई। तस्वीर में आप देख सकते है कि कैसे दीपिका हाथों में मेहंदी लगाए बैठी हुई हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/Mehendi6.jpg)
लाल लिबाज पहने बैठी दीपिका सहीं में काफी खूबसूरत लग रही थी उन्होंने कानों में बड़े-बड़े एयरिंग पहने हुए थे। साथ ही चेहरे पर एक प्यारी से मुस्कान लिए वो मेहंदी लगाए बैठी हुई थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/deepveer-2-2.png)
रोमांटिक गाने, गजल और सुफी गाने भी दीपवीर के मेहंदी सेरेमनी के दौरान परफॉर्मेंस किए गए थे। यह तक की रणवीर ढोल पर भी जमकर नाचें।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/deepveer-5.png)
मेहंदी सेरेमनी में रणवीर सिंह ने सबसे ज्यादा मजे किए हैं। वह मेहंदी सेरेमनी के दौरान खुलकर नाचे जबकि उनकी प्यारी दीपिका पादुकोण उस दौरान मेहंदी लगवाने में पूरी तरह से बिजी थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/deepveer-3.png)
इसके साथ ही 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से शादी की गई। इस दौरान दोनों की काफी खूबसूरत और प्यारे लग रहे थे। दोनों में शादी को लेकर खुशी देखने को मिल रही थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/deepveer-4.png)
आनंद करज (सिंधी रस्म) के दौरान दीपिका पादुकोण ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था और लाल कलर का लंहगा पहना हुआ था। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण की ओढ़नी पर मंत्र भी लिखे हुए थे।
Story Author: दीपाक्षी शर्मा
![दीपाक्षी शर्मा](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/10/35237606_847182625472589_3025835014429343744_o.jpg)
deepakshi.sharma@hindirush.com +91 8860699407
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053