![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/New-Project-39-3.jpg)
कान्स 2019 में दीपिका पादुकोण से लेकर कंगना रनौत ने रेड कार्पेट पर बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ स्पॉट हुईं
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-17-at-10.45.50-PM.jpeg)
चाहे एक्टिंग हो या स्टाइल दीपिका पादुकोण को मात देना नामुमकिन हैं। कान्स 2019 में उन्होंने अपने इस लुक से ये फिर साबित कर दिया। नियॉन ट्यूल कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/59962614_2227341584054110_2279561512523281588_n.jpg)
दीपिका के इस आउटफिट को पेरिस के मशहूर डिजाइनर ‘गिआंबट्टिस्ता वल्ली’ ने डिजाइन किया है। लाइम शेडेड ट्यूल गाउन और पिंक हेडबैंड के साथ दीपिका काफी क्यूट लग रही थीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-18-at-11.08.26-AM.jpeg)
कंगना रनौत ‘कान्स 2019’ में दूसरे दिन भी छाई रहीं। रेड कार्पेट पर ये एक्ट्रेस व्हाइट ट्यूब गाउन में दिखीं, जिसे दुबई के मशहूर फैशन डिजाइनर (ब्रांड) माइकल सिंसो ने डिजाइन किया है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-18-at-11.08.24-AM.jpeg)
जहां पहले दिन इस एक्ट्रेस ने देसी लुक चुना था और कांजीवरम साड़ी में दिखीं वहीं, दूसरे दिन उनका ये ग्लैमरस लुक नजर आया। कंगना रनौत का कान्स में ये दूसरा साल है। पिछली बार भी उनका खूबसूरत अंदाज दिखा।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-18-at-11.08.25-AM.jpeg)
इस बार कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी ‘कान्स’ गई हैं। आपको बता दें कि ये एक्ट्रेस जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी। ये फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-18-at-11.08.23-AM.jpeg)
16 मई को कान्स के दूसरे दिन प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर वॉक किया था। इसके बाद शुक्रवार को वो एक इवेंट में पति निक जोनस के साथ नजर आईं। इस कपल की केमस्ट्री और स्टाइल बेहतरीन था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-18-at-11.08.22-AM.jpeg)
प्रियंका चोपड़ा लाइट ब्लू कलर की सैटिन मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। इसे व्हाइट बेल्ट और काउबॉय हैट से पेयर किया। निक जोनस क्रीम कलर के सूट में दिखे जिसे उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और सनग्लासेज से पेयर किया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-18-at-11.08.32-AM-1.jpeg)
एक दूसरी तस्वीर में इस कपल का एक और स्टाइलिश अंदाज नजर आया। जहां प्रियंका चोपड़ा लैवेंडर ड्रेस में नजर आईं वहीं, निक जोनस ब्लैक टक्सिडो में काफी डैशिंग लग रहे थे। ये दोनों अपने स्टाइल से एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-18-at-11.08.23-AM-1.jpeg)
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस लुक को शी ग्रीन लाइनर, हैवी इयररिंग्स और सेंटर पार्टिंग जूड़े में नजर आईं। देसी गर्ल का ये अंदाज काफी बेहतरीन और स्टाइलिश था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-18-at-11.08.33-AM.jpeg)
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखेंगी। इसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर नजर आएंगे।
Story Author: जागृति प्रिया
![जागृति प्रिया](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/IMG-20171225-WA0070.jpg)
jagriti.priya@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053