![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/Deepika-Padukone-Cannes-2019-1.jpg)
फिल्मी दुनिया का त्योहार 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019' (Cannes Film Festival 2019) 14 मई से शुरू हो चुका है। 'कान्स' में शिरकत करने के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Cannes 2019) फ्रांस पहुंच चुकी हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/bbeb2366-b0ce-422d-8d28-b3fb5cf6ee5f.jpg)
क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण ने साल 2010 में पहली बार 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' (Deepika Padukone Cannes Film Festival 2019) में हिस्सा लिया था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/Deepika-Padukone-in-Rohit-Bahl-at-Cannes-2015.jpg)
उस साल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Photos Cannes 2019) आइवरी और गोल्ड कलर की साड़ी में रेड कारपेट पर अपनी सादगी से लोगों को दीवाना बना रही थीं। इस साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन किया था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/72f70ed6-8124-48ac-bebc-e48d01160f7e.jpg)
2010 में विदेशी मीडिया ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Pictures Cannes 2019) की तस्वीरों को खूब दिखाया था। भारतीय परंपरागत लुक में अभिनेत्री को रेड कारपेट पर देख विदेशी मीडिया भी उनकी कायल हो गई थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/5f8a9223-2531-46ec-9de4-0c19038ee7ae.jpg)
2010 तक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Cannes Photos) भारत में अपनी पहचान कायम कर चुकी थीं। दरअसल साल 2007 में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/013bf813-20b5-4be1-9ffd-613659a7badd.jpg)
'ओम शांति ओम' फिल्म सुपरहिट रही थी और दीपिका पादुकोण स्टार बन चुकी थीं। 2010 से लेकर 2018 तक 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में दीपिका पादुकोण का लुक काफी बदल गया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/0690d530-7ea4-49f3-b516-15f89d4cfda4.jpg)
दीपिका पादुकोण पहले से ज्यादा स्टाइलिश हो गई हैं। युवाओं के बीच उन्हें बतौर फैशन आइकन देखा और माना जाता है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/8d602b78-6da4-47a2-9c20-93a4c81383c2.jpg)
'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में साल 2017 में जब दीपिका पादुकोण पर्पल कलर के ट्रांसपेरेंट गाउन में रेड कारपेट पर दिखीं तो हर किसी की नजरें उनपर थीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/4c77aa87-540a-411b-b9b9-cc805f905081.jpg)
दीपिका पादुकोण इस गाउन में बला की खूबसूरत लग रही थीं। अमेरिकन ब्रांड 'मरचीसा' ने इसे डिजाइन किया था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/ea21273a-2290-4f01-a233-4a041ecf2537.jpg)
2017 में दीपिका पादुकोण ने मशहूर ब्रांड 'लॉ-रियाल' का ब्रांड एम्बैसडर होने के नाते इवेंट में हिस्सा लिया था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/cfe32c86-3aa3-4b9e-a701-87117093d09c.jpg)
दीपिका पादुकोण 'कान्स' में हर साल अलग-अलग ब्रांड्स और फैशन डिजाइनर्स के आउटफिट ट्राय करती हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/9fa7e0f5-a57a-4aa2-9224-025c8ce2333a.jpg)
साल 2018 में 'कान्स' में दीपिका पादुकोण ने पिंक कलर का गाउन कैरी किया था। 'आशी स्टूडियो' ने इसे डिजाइन किया था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/9bc1eb80-c3a9-4be1-854a-af0e51bfe8a4.jpg)
'कान्स 2018' में इस गाउन में दीपिका पादुकोण की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/16b51024-6f2e-4a92-8ae0-42779069811c.jpg)
दीपिका पादुकोण ने जीभ बाहर निकालते हुए कैमरे के सामने पोज दिया और फोटोग्राफर्स ने उस पल को फौरन कैमरे में कैद कर लिया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/a99e51ed-d3c3-49ed-8ca4-a3d386c8abb3.jpg)
अमेरिका की मशहूर पॉप सिंगर बेयॉन्स भी उसी साल एक इवेंट में इस पिंक गाउन में नजर आई थीं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/c9cd2650-80cb-47e6-81bf-d6ae269ec626.jpg)
'कान्स फिल्म फेस्टिवल' के रेड कारपेट पर हर बार दीपिका पादुकोण की एंट्री का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस इवेंट में उनकी एनर्जी देखने लायक होती है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/eee9e06b-6a30-44ab-9afc-731f1897796e.jpg)
बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण ने इस साल भी 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' के लिए कुछ खास तैयारियां की हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/b010e341-c413-41e9-8b21-fe4421d5a0e2.jpg)
माना जा रहा है कि इस साल दीपिका पादुकोण 'कान्स' के रेड कारपेट पर रेड गाउन में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/53653fcf-fdd7-46c1-bd32-fa39557f7e3f.jpg)
बुधवार को दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए फैंस से पूछा था कि क्या वह रेड कारपेट पर रेड ड्रेस पहनकर जाएं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/05/187549d6-a909-43d7-91f1-5368e59eee47.jpg)
बुधवार को दीपिका पादुकोण लंदन में थीं। एक्ट्रेस गुरुवार को लंदन से सीधे फ्रांस के लिए रवाना हुईं। कुछ देर पहले दीपिका ने फ्रांस की धरती पर कदम रखा और गुरुवार को ही वह 'कान्स' के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी।
Story Author: राहुल सिंह
![राहुल सिंह](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/11/46762869_720156678363532_7295277818005422080_n.jpg)
rahul.singh@hindirush.com +91 9540866309
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053