
बॉलीवुड के छोटे स्टार किड तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी क्यूटनेस से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। वहीं कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से 'जनता कर्फ्यू' (Janta Curfew) के बीच भी तैमूर अली खान एक बार फिर चर्चा में आ गए। तैमूर अली खान और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

वायरल तस्वीर में तैमूर अपने पापा सैफ के साथ गमले में पौधे लगाते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

करीना कपूर ने सैफ अली खान और तैमूर अली खान की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

करीना कपूर अपनी इन तस्वीरों पर कैप्शन में लिखा "मेरे लड़के अपना काम कर रहे हैं ! एक साथ, चलो दुनिया को हम सभी के लिए एक बेहतर जगह बनाते हैं। अपना हिस्सा निभाओ "

करीना कपूर की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।