

चौक से लेकर हाईवे से गलियों तक पुलिस जनता रक्षा के लिए सड़कों पर है। इस भयनकर बीमारी में हर पुलिस अपने जान पर खेलकर अपना कर्त्तव्य का पालन कर रही है। पुलिस हर एक इंसान की पूछ ताछ कर रहीं हैं कि वो लोग कहां जा है? और क्यों? सभी को घर पर रहने की अपील कर रही है।

जैसा की आप जानते हैं सभी आपातकालीन सर्विसेस चालू है। किनारा दूकान, गैस सप्लायर, अस्पताल, मेडिकल शुरू हैं।


ट्रैन और मेट्रो की सेवा रद्द कर दी गई है। सिर्फ बसेस सेवा शुरू है।

जनता अपने अपने घरों में है, इस वजह से प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, सर्कस जैसे शो शुरू किये है। इसके अलावा शक्तिमान, देख भाई देख 90 दशक के पॉपुलर शो शुरू होने वाले है।

लोगों में इस बीमारी का खौफ बना हुआ है। लॉकडाउन के वजह से सभी सड़के, रेलवे स्टेशन, गेट वे ऑफ़ इंडिया, नरीमन पॉइंट, जुहू बीच, शुमशाम पड़े है।

बड़े उद्योगपति से लेकर, भारतीय क्रिकेटर और बॉलीवुड के सितारों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाये है। सलमान ने 25 हज़ार दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। वहीँ अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रूपए डोनेट किया है।

बता दें, आम जनता को पेट्रोल व डीज़ल पेट्रोल पंप पर नहीं मिल सकता। यदि आप इमरजेंसी विभाग में काम करते हो तो ही आपको कंपनी का लेटर दिखाने आपको पेट्रोल या डीजल मिल सकता है।

बता दें, सुई खरीदनी हो गैस सिलिंडर आपको लंबी लाइन लगानी पड़ेगी। यहां तक की किराने सामान के लिए बिग बाजार या मेट्रोल मॉल में पहले आपको कूपन लेना पड़ेगा, फिर वह टाइम बतायेंगे, फिर उस समय पर आप जाके सामान ले सकते है।