![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/pjimage-9-12-1.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक बार फिर से मां बन गई हैं शिल्पा शेट्टी सेरोगेसी की मदद से माँ बानी है। शिल्पा शेट्टी ने बेटी की तस्वीर शेयर की है। शिल्पा की बेटी का जन्म 15 फरवरी को हुआ था और उन्होंने आज महाशिवरात्रि के दिन अपनी बेटी के बारे में फैन्स को बताया है। शिल्पा ने उंगली पकड़े हुए बेटी की तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने बेटी के नाम और उसके मतलब के बारे में भी बताया है। शिल्पा ने अपनी बेटी का नाम 'शमिशा शेट्टी कुंद्रा' रखा है। शिल्पा ने लिखा, "ओम् श्री गणेशाय नमः एक चमत्कार के साथ हमारी प्रार्थनाएं सुन ली गई हैं। हम अपनी नन्ही एंजेल के आने के बारे में बताते हुए बहुत एक्साइटेड हैं।" शिल्पा ने बताया कि 15 फरवरी 2020 को शमीशा शेट्टी कुंद्रा हमारे घर आई। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी के नाम का मतलब बताया है। शिल्पा ने लिखा, "सा का संस्कृत में मतलब होता है 'पास होना' और मिशा का रशियन में मतलब होता है 'भगवान जैसा कोई'।" यानि शिल्पा की बेटी के नाम का मतलब है भगवान जैसे किसी का पास में होना।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/vicky_3.jpeg)
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/richa_ali.jpeg)
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने एक साथ फिल्म फुकरे सीरीज में भी काम किया है। बीते कुछ दिनों से ऋचा चड्ढा और अली फजल की जल्द शादी करने की खबरें आ रही हैं। अब इन दोनों की शादी की तारीख भी तय हो गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक ऋचा चड्ढा और अली फजल अप्रैल महीने की 15 तारीख के आसपास शादी कर सकते हैं। दोनों कलाकारों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसले किया है। इसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जिसमें बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। वह पहले दिल्ली, इसके बाद लखनऊ और मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी करेंगे। इन दोनों कलाकार का परिवार दिल्ली और लखनऊ में रहता है। खबर के मुताबिक दिल्ली के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल लखनऊ में 18 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी करेंगे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/Priyanka-Chopra4.jpg)
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाली वह दूसरी भारतीय बन गई हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं। बता दें कि वर्तमान में इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 50.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं इस हफ्ते की शुरुआत में विराट कोहली ने यह उपलब्धि हासिल कर ली थी। इंस्टाग्राम पर भारतीयों की लिस्ट में विराट, प्रियंका के बाद दीपिका पादुकोण का नंबर आता है। इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के अब तक 44.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर कमाई करने के मामले में प्रियंका चोपड़ा 19 वें स्थान पर हैं। वहीं इस मामले में विराट कोहली 23वें पायदान पर हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/02/shubh-mangal-zyada-saavdhan-trailer-review-ayushmann-khurrana-jitendra-kumars-love-story-is-breaking-the-stereotypes-but-not-completely-001.jpg)
आयुष्मान की ये फिल्म गे लव स्टोरी पर है, जिसमें उन्होंने होमोसेक्सुअल लड़के का किरदार निभाया है। फिल्म को विदेशी मुल्कों में बैन कर दिया गया है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान की रिलीज पर दुबई और मिडिल ईस्ट के देशों में रोक लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार फिल्म के विषय के चलते फिल्म पर बैन लगा है। मेकर्स ने फिल्म में आयुष्मान और जितेन्द्र के किसिंग सीन को एडिट करने का विकल्प भी रखा, लेकिन उन्हें साफ तौर पर कह दिया गया कि दिक्कत फिल्म के किसी दृश्य से नहीं बल्कि इसके विषय से है। बता दें कि मध्य पूर्व एशिया के देशों में हिंदी फिल्मों के दर्शकों की भरमार है। वहां रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों को अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलता है लेकिन समलैंगिक रिश्तों पर बनी फिल्में वहां अपने आप ही बैन हो जाती हैं। इसके चलते शुभ मंगल ज्यादा सावधान को किसी भी सूरत में वहां रिलीज नहीं किया जा सकता है।