
सिद्धार्थ शुक्ला की लव लाइफ की बात करें तो मधुवाला एक्ट्रेस दृष्टि धामी के साथ सिद्धार्थ के रिलेशनशिप की ख़बरें सामने आई थीं। इन दोनों स्टार की मुलाकात झलक दिखलाजा शो में हुई थी।

अगर बात रश्मि देसाई की करें तो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया। ये दोनों स्टार्स दिल से दिल तक शो में मिले। जहाँ से इन दोनों स्टार्स के लिंकअप की ख़बरें सामने आई थीं।

बिग बॉस में आने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला का नाम आरती सिंह के साथ जोड़ा गया था। लेकिन शो में उन्होंने इस रिश्ते को नकार दिया। इन दोनों स्टार्स के बारे में भी सोशल मीडिया पर काफी खबरें सामने आईं।

सिद्धार्थ का नाम काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के साथ भी जोड़ा गया। बताया जाता है साल 2016 में ये दोनों स्टार रिलेशनशिप में रहें। इनकी मुलाकात खतरों के खिलाड़ी शो में हुई थी।

वहीं अगर बात शेफाली जरीवाला की करें तो उन्होंने बताया कि वो और सिद्धार्थ बहुत अच्छे दोस्त हैं। बिग बॉस में आने से पहले वो एक दूसरे को जानते थे। शेफाली हमेशा सिद्धार्थ को सपोर्ट करती हैं।