
भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक ख़ास पहचान बनाने वालीं मोनालिसा (Monalisa) अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। मोनालिसा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। वहीं इन दिनों लॉकडाउन के चलते मोनालिसा भी अन्य सेलेब्स की तरह ही काफी एक्टिव रहने लगी हैं।

इस तस्वीर में मोनालिसा कलरफुल ड्रेस में शांत किसी सोच में डूबी हुई नजर आ रही हैं। मोनालिसा की इस तस्वीर को उनके फैंस ने खूब पसंद किया है।

मोनालिसा ने अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं। इस तस्वीर में मोनालिसा अपने पति के साथ नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में मोनालिसा मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा हवा में उछलती हुई नजर आ रही हैं।

मोनालिसा येलो एंड डार्क पैंट में नजर आ रही हैं। मोनालिसा के चेहरे की हंसी उनके फैंस को दिवाना बना रही है।

मोनालिसा ने लॉकडाउन में अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। उनमें से एक ये भी है।

भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी जगत तक मोनालिसा अब बड़ा नाम हो गई हैं। मोनालिसा 'नजर' में अपने निगेटिव किरदार से काफी सुर्ख़ियों में आईं।