![bharti 1](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/07/New-Project-22-1.jpg)
कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का आज जन्मदिन (Birthday) है। उनका जन्म 3 जुलाई 1986 को अमृतसर में हुआ था।
![bharti singh 2](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/07/47689868_275162823130192_253313486965775681_n.jpg)
सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh Birthday) का एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्हें गरीबी और बुरे वक्त से गुजरना पड़ा था।
![Bharti 3](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/07/46936673_381816845721489_1945998843885855676_n.jpg)
भारती सिंह एक गरीब परिवार में जन्मी थी। उन्होंने कई शोज में इस बात का जिक्र किया है कि उनकी मां उन्हें गर्भ में ही खत्म कर देना चाहती थी।
![Bharti 4](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/07/51731994_2352669348285342_4287558021796898964_n.jpg)
भारती सिंह को गर्भ में ही खत्म करने के लिए उनकी मां ने कई तरीके अपनाए थे, जैसे की वह पैरों के बल बैठ जाया करती थी और बहुत सारी उन्होंने दवाईयां खाई थी।
![bharti 5](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/07/44804680_1964978820470776_7143310475526481972_n.jpg)
लेकिन भारती ने अपनी बात में इस चीज का भी जिक्र किया कि जब उनका जन्म हुआ तो उनकी मां ने उनकी परवरिश बेहद ही प्यार से की थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/07/51993648_833690470318000_6763583812899651423_n.jpg)
भारती ने महज दो साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था, ऐसे में परिवार को चलाने की सारी जिम्मेदारी उनकी मां के कंधे पर आ गई थी।
![bharti 7](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/07/44324349_1299176170224293_7260550109020642070_n.jpg)
एक इंटरव्यू में भारती ने कहा था मेरी मां एक फैक्ट्री में घर चलाने के लिए काम किया करती थी। यह तक की जो काम बच जाता था वह घर पर लाकर करती थी।
![bharti singh 1](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/07/42449461_2199183553659665_1341801091391501472_n.jpg)
आगे भारती ने कहा कि घर में दिन-रात मशीन की आवाज सुनते हुए वह बड़ी हुई हैं और जब भी कही ऐसी आवाज सुनती है तो वह परेशानी हो जाती है।
![bharti singh 3](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/07/49599983_2024498491001965_8110781586631405388_n.jpg)
भारती ने इस बात की भी जिक्र किया की वह घर में चल रही परेशानी से बचने के लिए एनसीसी कैंप जाया करती थी। इतना ही नहीं पैसों के लिए वह जगह-जगह ऑडिशन भी दिया करती थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/07/47584577_177524543219948_1186514560163939048_n.jpg)
- एक बार कॉमेडियन सुदेश लहरी ने भारती के हुनर को पहचाना। उन्होंने भारती को एनसीसी कैंप के दौरान पार्क में एक्टिंग करते हुए देखा, जिससे वह प्रभावित हो गए और उन्होंने भारती को एक रोल ऑफर किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी लाइफ में पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Story Author: दीपाक्षी शर्मा
![दीपाक्षी शर्मा](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/10/35237606_847182625472589_3025835014429343744_o.jpg)
deepakshi.sharma@hindirush.com +91 8860699407
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053