![Anurag Basu Saraswati Pooja Abhishek Bachchan](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Anurag-Basu-Saraswati-Pooja-Abhishek-Bachchan.jpg)
डायरेक्टर अनुराग बासु ने अपने मुंबई स्थित घर में वार्षिक सरस्वती पूजा का आयोजन किया। इस मौके पर अभिषेक बच्चन सहित कई बड़े सितारें यहां पूजा करने पहुंचे। अभिषेक बच्चन यहां पीला कुर्ता पहने दिखाई दिए।
![Abhishek Bachchan](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Abhishek-Bachchan-1.jpeg)
अभिषेक बच्चन पूजा पंडाल में जाते हुए। उनके साथ बॉडीगार्ड भी हैं। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन, अनुराग कश्यप के काफी करीब देखे गए। वह उनसे लगातार बात भी कर रहे थे।
![Asha Negi](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Asha-Negi.jpeg)
अनुराग बासु की सरस्वती पूजा में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आशा नेगी भी पहुंची। आशा नेगी ने रियलटी शो 'नच बलिए 6' का खिताब भी जीता है। उन्होंने 'पवित्र रिश्ता', 'एक मुठ्ठी आसमान' और 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां' जैसे सीरियल्स में काम किया है।
![Divya Ghoshla Bhushan Kumar 2](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Divya-Ghoshla-Bhushan-Kumar-2.jpeg)
एक्ट्रेस से डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बनीं दिव्य खोसला और टी-सीरिज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार भी अनुराग कश्यप के घर हुई सरस्वती पूजा में पहुंचे। दोनों पति-पत्नी मां सरस्वती की पूजा करते हुए।
![Divya Khoshla Bhushan Kumar](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Divya-Ghoshla-Bhushan-Kumar.jpeg)
दिव्या खोसला कुमार अपने पति भूषण कुमार के साथ सरस्वती पूजा पंडाल में फोटो के लिए पोज देते हुए। भूषण कुमार ब्राउन फंकी जीन्स और शर्ट में दिखें जबकि दिव्या खोसला ने फ्लोरल प्रिंट वाला पिंक व्हाइट शूट पहना हुआ था।
![Ishita Dutta](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Ishita-Dutta.jpeg)
अनुराग बासु की सरस्वती पूजा में इशिता दत्ता भी पहुंची। वह ब्लू साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। वह तनुश्री दत्ता की बहन भी हैं। इशिता दत्ता ने फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन के साथ काम किया है।
![PatraLekha Sister](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/PatraLekha-Sister.jpeg)
अनुराग बासु के घर हुई सरस्वती पूजा में एक्ट्रेस पत्रलेखा अपनी बहन के साथ पहुंची। दोनों बहुत ही सुंदर लग रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'सिटी लाइट' से एक्टर राजकुमार राव के साथ डेब्यू किया था।
![Rupali Ganguli](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Rupali-Ganguli.jpeg)
एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी अनुराग कश्यप की सरस्वती पूजा में शामिल हुईं। वह पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। रुपाली गांगुली टीवी और थियेटर की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'संजीवनी' और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में काम किया है। वह 2006 में बिग बॉस में भी दिखाई दी थीं।
![Sumona Chakravarti](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/Sumona.jpeg)
अनुराग बासु की सरस्वती पूजा में सुमोना चक्रवर्ती भी पीले वस्त्रों में पहुंची। पीले वस्त्रों में वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। सुमोना 'द कपिल शर्मा शो' में अहम किरदार निभाती है। सुमोना ने 10 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। उन्होंने 1999 में आई फिल्म 'मन' में काम किया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/02/WhatsApp-Image-2019-02-11-at-8.40.09-AM-2.jpeg)
अनुराग बासु की सरस्वती पूजा में पंडित से तिलक लगवाती हुईं एक्ट्रेस पत्रलेखा और उनके आस-पास खड़े लोग पूजा करते हुए। पत्रलेखा एक्टर राजकुमार राव के साथ रिलेशनशिप में भी हैं। दोनों ने हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट में एक साथ काम किया है।
Story Author: रमेश कुमार
![रमेश कुमार](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Ramesh-Babu.jpg)
ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053