![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/New-Project-8-17.jpg)
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में जल्द नजर आने वाले टाइगर श्रॉफ हाल ही में सोनी टीवी के डांस शो 'सुपर डांसर्स 3' में पहुंचे थे। यहां वो शो की जज और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ डांस और रोमांस करते नजर आए।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-30-at-4.24.13-PM.jpeg)
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन डांस मूव्स के लिए भी जाने जाते हैं। इस शो पर वो शिल्पा को भी डांस मूव्स सिखाते नजर आए। उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही थी। शिल्पा ने इस शो के हर सीजन को जज किया है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-30-at-4.24.14-PM.jpeg)
सिर्फ शिल्पा शेट्टी नहीं, टाइगर श्रॉफ शो के कंटेस्टेंट को भी डांस सिखाते और उनसे डांस सिखते नजर भी आए। आपको बता दें कि सुपर डांसर्स एक डांस रियालिटी शो हैं जिसमें एक से बढ़कर एक बच्चे अपनी शानदार डांसिंग स्किल दिखाते हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-30-at-4.24.16-PM.jpeg)
इस शो पर टाइगर श्रॉफ के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की दोनों एक्ट्रेस तारा सुतारिया और अनन्या पांडे भी पहुंची थी। हर बार की तरह उन दोनों का काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लुक नजर आया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-30-at-4.24.17-PM.jpeg)
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इस फिल्म से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा ये एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और कार्तिक आर्यन के साथ 'पति, पत्नी और वो' में भी नजर आएंगी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-30-at-4.24.01-PM.jpeg)
तारा सुतारिया और अनन्या पांडे सुपर डांसर्स के कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती करती नजर आईं। वो बच्चों के साथ फोटो क्लिक करती दिखीं। उनका ये क्यूट अंदाज वाकई में काफी प्यारा था। दोनों एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-30-at-4.23.56-PM.jpeg)
सिर्फ अनन्या नहीं, इसकी दूसरी एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी इस फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा ये एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में नजर आएगी। इन दोनों की अफेयर की खबरें सुनने मिल चुकी हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-30-at-4.23.46-PM.jpeg)
आपको बता दें कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। वहीं, ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी है। ये फिल्म भी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की तरह कॉलेज लाइफ और रोमांस पर बनी है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-30-at-4.24.21-PM.jpeg)
शिल्पा शेट्टी भले फिल्मों में नजर नहीं आती, लेकिन आज भी इस एक्ट्रेस को स्टाइल में कोई मात नहीं दे सकता है। इस शो पर उनका ये खूबसूरत लुक काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश था जिसपर से नजरें हटाना मुश्किल है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-30-at-4.24.11-PM.jpeg)
टाइगर श्रॉफ का इस शो पर काफी कूल और मस्ती भरा अंदाज देखने मिला। वो कंटेस्टेंट और होस्ट के साथ खूब एंजॉय करते दिखे। हाल ही में टाइगर ने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि वो कभी कॉलेज नहीं गए हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-30-at-4.24.30-PM.jpeg)
ये फिल्म 10 मई 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा टाइगर श्रॉफ बागी सीरीज की तीसरी फिल्म 'बागी 3' में नजर आएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आई इस सीरीज की दोनों फिल्में सुपरहिट रही थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/WhatsApp-Image-2019-04-30-at-4.24.08-PM.jpeg)
कपिल शर्मा के शो पर इस एक्टर ने बताया कि स्कूलिंग के बाद उनके पास फिल्म 'हिरोपंती' का ऑफर आ गया। इस फिल्म की दो साल तैयारी और फिर शूटिंग में बिजी हो गए जिसकी वजह से वो आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए।
Story Author: जागृति प्रिया
![जागृति प्रिया](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/IMG-20171225-WA0070.jpg)
jagriti.priya@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053