![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/05/safd.jpg)
कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिसके चलते सभी लोग अपने अपने घरों में कैद हैं। वहीं इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं और अपनी नई-पुरानी वीडियो, तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस बीच अनन्या पांडे (Ananya Pandey) घर में कैद जमकर मस्ती कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई मजेदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/05/q1.jpg)
इस तस्वीर के साथ अनन्या ने कैप्शन में लिखा है "क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है?" वहीं तस्वीर में अनन्या मस्ती भरे अंदाज में पोज दे रही हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/05/q2-1.jpg)
अनन्या ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है "एक तरफा प्यार की ताकत ही कुछ और होती है।" इस फोटो में अनन्या अपने पैट के साथ नजर आ रही हैं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/05/q3.jpg)
इस तस्वीर में अनन्या अपने किचिन में कुछ बनाती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लोगों को दिवाना बना रही है।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2020/05/q5-2.jpg)
अनन्या पांडे इस तस्वीर में मस्ती भरे अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
Story Author: lakhantiwari
![lakhantiwari](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2022/12/Lakhan-Tiwari.jpg)